{"_id":"b3ec40c87461dce29915da6186cb4d69","slug":"the-ten-day-ultimatum-to-the-government-to-end-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार को दी गई दस दिन की मोहलत खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार को दी गई दस दिन की मोहलत खत्म
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Fri, 11 Dec 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श राशनिंग वेलफेयर सोसाइटी की राज्य सरकार को दी गई 10 दिन की मोहलत बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई है। शासन के सूत्रों के अनुसार कोटेदारों की मांगों पर विचार करने के लिए सरकार ने 31 दिसंबर तक का और समय मांगा है। राशनिंग वेलफेयर सोसाइटी के जिलाध्यक्ष हीराबल्लभ जोशी की अध्यक्षता और सुरेश जोशी के संचालन में हुई कोटेदारों की बैठक में मौजूदा स्थिति पर विचार किया गया।
विज्ञापन
कोटेदारों का कहना था कि आज कोटे की दुकान का कार्य करना घाटे का सौदा बन चुका है। सरकार केंद्रीय योजना में 143 रुपये प्रति क्विंटल का लाभांश दे रही है, इतनी ही राशि उन्हें राज्य खाद्य योजना में भी दी जानी चाहिए। कोटेदारों के लंबे समय से ढुलान भाड़े में वृद्धि नहीं की गई है, उन्हें न तो दुकान का किराया मिलता है और न ही कोई मानदेय। उन्होंने कोटेदारों को 15 हजार रुपये मासिक मानदेय देने के साथ अन्य सुविधाएं देने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
तय किया गया कि लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए कोटेदार दिसंबर का खाद्यान्न कोटा उठाकर उसका वितरण करेंगे। यदि इस बीच उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वे जनवरी से राशन का उठान नहीं करेंगे। बैठक में सलीम जावेद, हरीश पांडेय, सुमन माहरा, इंद्र सिंह, चंद्रमोहन जोशी, बसंत राय, शिवराज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन