{"_id":"1c081fc1da3cc2ceea1d5b9af01d4da2","slug":"the-teenager-suffered-broken-stepmother-police-harassment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेली मां की प्रताड़ना से टूटी किशोरी पहुंची थाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौतेली मां की प्रताड़ना से टूटी किशोरी पहुंची थाना
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
डसिया गांव में सौतेली मां के अत्याचारों से पीड़ित 16 वर्षीय किशोरी ने पाटी के थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अपनी सुरक्षा और सम्मान बचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 504, 506 तथा व 3/4 पाक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में किशोरी ने कहा है कि कुछ वर्ष पूर्व उसके पिता का निधन होने के बाद उनकी सौतेली मां उसके और उसके भाई के साथ अमानवीय व्यवहार, मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देती आ रही है।
विज्ञापन
31 जनवरी को उस पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया, जिसमें चूल्हे में जली लकड़ी से उसने उसे जलाने का प्रयास किया। जिससे उसके चेहरे पर चोट लग गई।
विज्ञापन
बालिका का कहना है कि उसका 14 साल का भाई भी मां के डर से घर छोड़कर चला गया है। पुलिस ने किशोरी को पूर्ण संरक्षण देने के साथ उसकी सौतेली मां के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।