फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The team reached Satkula by walking six km to get the vaccine

टीका लगाने के लिए छह किमी पैदल चल सतकुला पहुची टीम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
The team reached Satkula by walking six km to get the vaccine
चंपावत के कोट अमोड़ी क्षेत्र में घर-घर जाकर टीकाकरण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 टीकाकरण अभियान जारी है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम छह किमी की पैदल दूरी तय कर टीका लगाने के लिए दूरस्थ सतकुला क्षेत्र में पहुंची।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को जो अब तक किन्हीं कारणों से टीकाकरण नहीं करवा पाए थे, ऐसे नागरिकों की सुविधा के लिए वरिष्ठ फार्मासिस्ट भूपेश जोशी ने सल्ली, कुकड़ौनी, सतकुला, हैड़ा, पाली, कन्यूड़ा आदि क्षेत्रों के लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। इस कार्य में सल्ली क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल सिंह रावत, ग्राम प्रधान सूरज कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता रावत एवं पार्वती रावत आदि ने सहयोग प्रदान किया। वहीं जिले के कोट अमोड़ी ग्राम सभा में घर-घर जाकर कोविड टीकाकरण कार्यक्रम कि तहत टीम ने टीकाकरण एवं सैंपलिंग का कार्य किया गया। टीम में चल्थी पीएचसी की फार्मासिस्ट दीपा धामी, डीईओ इंद्रेश लोहनी, आशा कार्यकर्ता कविता भट्ट, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लीला भट्ट आदि शामिल रहीं। टीम ने कोट अमोड़ी, लेक अमोड़ी, सैनर्का, चमतोला आदि गांवों में घर-घर जाकर टीकाकरण और सैंपल लेेने का कार्य किया।
विज्ञापन

रायनगर चौड़ी में ग्रामीणों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन
लोहाघाट (चंपावत)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर से लगे रायनगर चौड़ी गांव में ग्रामीणों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान जितेंद्र राय की पहल पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आए डॉ.मनोज कुमार ने 40 ग्रामीणों का टीकाकरण किया। डॉ.मनोज ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए कोरोना टीका काफी कारगर है। सभी लोगों को अनिवार्य रूप से कोविड टीका लगाना चाहिए। ग्राम प्रधान ने टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार जताया। टीकाकरण में मनोज कापड़ी, भैरव राय, अजय राय, कमल, बलदेव राय, दीपक राय, प्रकाश राय आदि ने सहयोग किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed