Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The team of SSJ Campus Almora was the winner.

एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा की टीम रही विजेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
The team of SSJ Campus Almora was the winner.
देवीधुरा में अतिथियों के साथ अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ की कबड्डी टीम। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा की टीम ने विजय हासिल की। रविवार को देवीधुरा राजकीय महाविद्यालय में हुए फाइनल मुकाबले में अल्मोड़ा ने पिथौरागढ़ को शिकस्त दी। डॉ. रजनी मेहरा के संचालन में हुए कार्यक्रम में विजेताओं को ब्लॉक प्रमुख सुमनलता ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व रविवार सुबह अल्मोड़ा की टीम ने सेमीफाइनल बागेश्वर और पिथौरागढ़ ने मेजबान देवीधुरा को हराया। रेफरी मुख्य कोच खड़क सिंह बोहरा, गौरव उपाध्याय, प्रदीप जोशी, श्याम मोहन भट्ट, अजय पटेल थे। प्राचार्या डॉ. गीता श्रीवास्तव, अल्मोड़ा के क्रीड़ाधिकारी लियाकत अली, एसके सिंह, पीके रिछारिया, किरन बाली, दीपक जोशी, हेम चंद्र, कविता उप्रेती, संदीप, गायत्री, गरिमा, नवीन मेहरा, प्रधान नवीन राणा, ईश्वर बिष्ट, प्रकाश मेहरा, व्यापार संघ उपाध्यक्ष चंदन बिष्ट, विक्रम कठायत, दिनेश चम्याल, राहुल सती, सुदीप चम्याल, अर्जुन बिष्ट आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed