{"_id":"5755b53a4f1c1b191d9c558e","slug":"the-storm-struck-the-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ से हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ से हुआ नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
आंधी से उड़ी छत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। अचानक आधे घंटे को आए अंधड़, वर्षा ने क्षेत्र में खासी तबाही मचा दी। अंधड़ के दौरान टूटकर गिरे बिजली के तार से गढ़ीगोठ निवासी सरस्वती देवी घायल हो गई। उसे खटीमा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि स्कूटी चला रही उसकी बहू विमला जोशी को भी मामूली चोट लगी। अंधड़ से गढ़ीगोठ नई बस्ती निवासी सुना देवी का आशियाना उड़ गया।
विज्ञापन
अंधड़ से पीड़िता के घर का सारा सामान नष्ट हो गया। ग्रामीण रमेश चंद, गणेश थापा, नरेंद्र चंद, खीम चंद, रामीराम की गोशाला टूट गई। ग्रामप्रधान अरुण कुमार ने बताया कि कई घरों की टिन की छतें उड़ गई और फलों के वृक्ष टूट गए हैं। पचपकरिया में भी अंधड़ ने कहर बरसाया। पूर्व बीडीसी सदस्य जसवंत सिंह बसेड़ा ने बताया कि पचपकरिया में बागानों को खासा नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
कई ग्रामीणों के आम, लीची के पेड़ टूट गए। पचपकरिया निवासी चंद्रशेखर भट्ट की गोशाला की छत उड़कर हाईटेंशन लाईन से चिपक गई। बमनपुरी ग्रामप्रधान ने बताया कि बागानों को नुकसान हुआ है वृक्षों की टहनियां टूटी हैं। अंधड़ से क्षेत्र के सुदूरवर्ती मझगांव में भी परमानंद कलोनी, प्रेमबल्लभ जोशी, नारायण सिंह, रघुवीर राम, हरीश राम के घरों की छते उड़ गईं। ग्रामप्रधान माला देवी ने प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन