फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The solution will be on-line on the portal every complaint

समाधान पोर्टल पर ऑन लाइन होगी हर शिकायत

Sat, 20 Jun 2015 06:41 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 20 Jun 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ऑफ लाइन शिकायतों का डिजिटाइजेशन कर समाधान पोर्टल पर ऑन लाइन करने की हिदायत दी। वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सीएम ने सभी जिलाधिकारियों को 20 प्रतिशत शिकायतों को अपने स्तर पर जांच कर गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने को कहा है। छात्रों को स्थायी निवास प्रमाणपत्र बनाने में आ रही शिकायतों के मद्देनजर इस माह के अंतिम सप्ताह से जुलाई में शिविर लगाने को कहा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री ने समाधान पोर्टल के माध्यम से शिकायत कर्ताओं की शिकायतों को भी सुना। सीएम ने शिकायतों को संजीदगी से सुन समाधान करने की जिलाधिकारियों को हिदायत दी। बताया गया कि प्रदेश के 52 अधिकारियों को डिजिटाइजेशन कार्यों के लिए आईडी दी गई है। रिटायर्ड कर्मियों की पेंशन, जीपीएफ, ग्रेच्युटी आदि के भुगतान के मामलों को 20 दिनों के भीतर निस्तारित करने को कहा गया। देरी के लिए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही गई।
विज्ञापन

मानसून सीजन आने से पूर्व आपदा से निपटने को प्रशासन से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना के लक्ष्य को पूरा करने को कहा गया। वीसी में एसपी दिलीप सिंह कुंवर, एसडीएम अशोक जोशी, पीडी केएन तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, डीएसओ श्याम आर्य, डीएसटीओ एलएम जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed