फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The sit-in protest will end only when the demand is met: ABVP

मांग पूरी होने पर ही समाप्त होगा धरना-प्रदर्शन : एबीवीपी

Sat, 23 Aug 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 23 Aug 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
The sit-in protest will end only when the demand is met: ABVP
टनकपुर के डिग्री कॉलेज परिसर में अभाविप के धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं से वार्ता करतीं प्राचार्य
विषय बढ़ाने, बेहतर सफाई और स्पोर्ट्स का बजट बढ़ाना हैं प्रमुख मुद्दे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टनकपुर (चंपावत)। डिग्री काॅलेज में स्नातक, स्नातकोत्तर में विषय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों के लिए अभाविप कार्यकर्ता तीसरे दिन भी डिग्री काॅलेज परिसर में गरजे। उन्होंने धरना-प्रदर्शन कर मांगों के निदान तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया। प्राचार्य डाॅ. अनुपमा तिवारी ने धरना स्थल पहुंचकर कार्यकर्ताओं से वार्ता की।
अभाविप की ओर से डिग्री काॅलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति लगाने, एक मंदिर बनाने, छात्रसंघ भवन निर्माण, काॅलेज परिसर में सफाई व्यवस्था बेहतर कराने समेत कई मांगों के लिए आंदोलन किया जा रहा है। तीसरे दिन शनिवार को भी कार्यकर्ता काॅलेज परिसर में धरने पर बैठे। प्राचार्य डाॅ. तिवारी ने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा कि काॅलेज स्तर की समस्याओं का वह समाधान कर रही हैं लेकिन कार्यकर्ताओं ने कहा कि सभी मांगों के निदान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर अभाविप नगर मंत्री सनी यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, छात्र नेता मिलन सिंह मल्ल, विक्रम भंडारी, प्रियंका महर, हिमांशी, कोमल राय, पूर्णिमा, दिया पार्की, पारस, रोहन गड़कोटी, पवन, प्रियांशी, विकास आर्य, अंकित, पूजा, नेहा, भूमिका नगरकोटी, सुमित सिंह आदि बैठे।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद की मूर्ति लगाने का प्रस्ताव बनाया जाएगा
प्राचार्य डाॅ. अनुपमा तिवारी ने बताया कि अभाविप की काॅलेज स्तर की मांगों में परिसर में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति स्थापना और परिसर में मंदिर बनाने के लिए प्रस्ताव बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था के मामले में परिसर में जगह-जगह कूड़े के ढेर, झाड़ियों के निस्तारण के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने, एक ट्रैक्टर-ट्राॅली, जेसीबी मशीन भेजने के लिए पालिकाध्यक्ष को पत्र भेज कर आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed