फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The revised grade pay technical personnel will roadways

रोडवेज के तकनीकी कर्मियों को मिलेगा संशोधित ग्रेड पे

Fri, 27 Nov 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Fri, 27 Nov 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन

कर्मचारियों का संशोधित ग्रेड वेतन उच्चीकृत करने के आदेश का रोडवेज इंपलाइज यूनियन ने स्वागत करते हुए आंदोलन का निर्णय वापस ले लिया है। यूनियन नेताओं ने संशोधित ग्रेड पे लागू होने को यूनियन के संघर्ष की जीत करार दिया है।

विज्ञापन


तकनीकी संवर्ग के कर्मचारियों का संशोधित ग्रेड पे का लाभ देने की मांग को लेकर इंपलाइज यूनियन ने आंदोलन की धमकी दी थी, जिसके मद्देनजर मंडलीय प्रबंधक तकनीकी ने यूनियन को अवगत कराया है कि शासनादेश के तहत यूनियन की मांग पर अमल करते हुए तकनीकी संवर्ग के कर्मचारियों को संशोधित ग्रेड पे का लाभ दे दिया गया है। यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि संशोधित ग्रेड पे लागू होने से 1800 ग्रेड पे वाले कर्मचारियों का नए ग्रेड पे 1900, 1900 ग्रेड पे वाले कर्मचारियों का नया ग्रेड पे 2400, 2400 ग्रेड पे वाले कर्मचारियों का नया ग्रेड पे 2800 और 2800 ग्रेड पे वाले कर्मचारियों का नया ग्रेड पे 4200 रुपये हो जाएगा।
विज्ञापन


यूनियन के नेता इंद्र सिंह बिष्ट के अलावा, भूप राम, महेश चंद्र पांडेय, राजेश गुप्ता, भगवत स्वरूप वर्मा, राजेंद्र बहादुर, दलीप सिंह, बाबू सिंह, शेर सिंह राना, सुरेंद्र सिंह राणा, देवराज सिंह, लीलधर गहतोड़ी, राकेश रावत, इशाक अली आदि ने मांग पूरी होने पर खुशी जताते हुए इसे यूनियन की जीत बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed