{"_id":"5abd225e4f1c1bda618b4629","slug":"the-pipe-line-was-fixed-but-the-supply-did-not-go-smoothly","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन तो ठीक कर दी पर आपूर्ति सुचारु नहीं हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन तो ठीक कर दी पर आपूर्ति सुचारु नहीं हुई
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के रायनगर चौड़ी में फटे लिफ्ट पेयजल योजना के पाइप को ठीक करते जलसंस्थान कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जल संस्थान ने 42 घंटे बाद बृहस्पतिवार को चौड़ी गांव में फटी चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना के पाइप लाइन को ठीक कर दिया है। पाइप लाइन ठीक होने के बाद शहर में पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई। इससे नगर के विभिन्न मोहल्लों में लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। दूसरी तरफ जल संस्थान नगर क्षेत्र के पेयजल आपूर्ति के समय में दस मिनट की कटौती कर दी है। इससे लोगों की दिक्कतों में इजाफा होना तय लग रहा है।
उल्लेखनीय है कि शहर के लिए बनी चौड़ी लिफ्ट योजना का पाइप मंगलवार की शाम को आठ बजे रायनगर चौड़ी गांव में पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश चंद्र राय के आंगन में फट गया था। जल संस्थान ने बुधवार सुबह से पाइप लाइन ठीक करने शुरू कर दिया था। काफी मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार अपराह्न दो बजे इसे ठीक जा सका। पाइप लाइन ठीक होने के बाद अभी भी शहर में पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं हो पायी है। बृहस्पतिवार को ट्रेजरी मोहल्ले, आंशिक खड़ी बाजार, मीना बाजार, स्टेशन बाजार, शीतला माता मंदिर, चांदमारी में पेयजल आपूर्ति का दिन था। लेकिन इन मोहल्लों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के गोरखानगर क्षेत्र में ऋषेश्वर ट्यूबवेल से आए पानी की आपूर्ति की गई।
जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि लंबे समय तक पेयजल आपूर्ति ठप होने से शहर पेयजल वितरण की समय सारिणी गड़बड़ा गई है। शहर में पानी की 16.80 लाख लीटर की जरूरत है, मगर विभिन्न योजनाओं से बमुश्किल दो लाख लीटर पानी ही मिल सका है। उन्होंने बताया इसको देखते हुए शुक्रवार से नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के समय में दस मिनट कटौती कर दी गई है। स्थिति सामान्य होने तक शहर में 30 मिनट ही पेयजल आपूर्ति की जाएगी। अभी तक शहर में करीब 40 मिनट तक पानी की आपूर्ति की जाती थी।