{"_id":"56e2fbe64f1c1b4e198b4568","slug":"the-party-s-drinking-water-shortage-will-be-solved-in-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल में दूर हो जाएगी पाटी की पेयजल किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल में दूर हो जाएगी पाटी की पेयजल किल्लत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 11 Mar 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सबसे दूरस्थ क्षेत्र पाटी में लोगों को अगले दो साल में पानी की किल्लत से निजात मिल सकेगी। यहां के लिए 6.17 करोड़ रुपये की लिफ्ट पेयजल योजना को स्वीकृति दे दी गई है। लोहाघाट विधायक पूरन सिंह फर्त्याल द्वारा विधानसभा में उठाए गए सवाल के जवाब में पेयजल मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी ने ये जानकारी दी।
विज्ञापन
फर्त्याल इस योजना को पूर्व में दो बार पहले भी सदन में उठा चुके हैं। ब्लॉक मुख्यालय पाटी के तहसील बनने के बाद से क्षेत्र का तेजी से विस्तार हुआ है। यहां के लोगों के लिए पेयजल आपूर्ति करीब चार दशक पुरानी योजना के जरिए होती थी, जो मौजूदा आबादी के हिसाब से नाकाफी थी। अब पाटी में कोरी नदी पर 6.17 करोड़ रुपये से नाबार्ड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एसस्टिेंस (नीडा) इस योजना को बनाएगा। योजना में अप्रैल के बाद से काम शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
सदन में फर्त्याल ने उठाए कई सवाल
भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने शुक्रवार को विधानसभा में तीन सवाल उठाए। पाटी में राजकीय डिग्री कॉलेज खोलने की मांग की। कहा कि श्रीरीठा साहिब सहित लधिया घाटी क्षेत्र में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है, जबकि यहां 11 इंटर कॉलेज हैं। जिले के दुर्गम स्कूलों में तैनात शिक्षकों को विशेष दुर्गम भत्ता देने और बेरोजगारी भत्ता नहीं मिलने के सवाल भी सदन में उठाए।
विज्ञापन