फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The mountains are cold water, any sweet words ...

पहाड़ो ठंडो पानी, यां कसी मीठी वाणी...

Tue, 06 Nov 2018 09:49 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत। Updated Tue, 06 Nov 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
The mountains are cold water, any sweet words ...
खेतीखान के दीप महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते हल्द्वानी के कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
खेतीखान के 19वें दीप महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। महोत्सव की अंतिम शाम आंचल कला केंद्र हल्द्वानी के कलाकारों के नाम रही। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।  
विज्ञापन


महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेशराज देउपा की अध्यक्षता में हुए सांस्कृतिक संध्या में आंचल कला केंद्र हल्द्वानी से दल नायक मोहन पांडेय के नेतृत्व में आए कलाकारों ने ईश वंदना से कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। दल के गायक राकेश खनवाल ने ‘पहाड़ो ठंडो पानी, यां कसी मीठी वाणी’, गायिका सीमा रॉय ने ‘हाय ककड़ी झिले मां, नूण पिसो सिले मां’ गीत प्रस्तुत किया। कलाकारों ने ‘लाली हो लाली हौसिया, पधानी लाली तिल धारू बोला’ गीत पर छपेली नृत्य प्रस्तुत किया। छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम ने भी खूब वाहवाही लूटी। इसी तरह वृंदावन की फूलों की होली भी सराही गई।  
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष संदीप कलखुड़िया ने आय-व्यय का लेखाजोखा पेश किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेशराज देउपा ने महोत्सव के विधिवत समापन की घोषणा की। इस मौके पर आयोजन समिति के हिमेश कलखुड़िया, सीएल वर्मा, एलडी ओली, भैरव दत्त ओली, बद्रीदत्त भट्ट, नवीन बोहरा, चंद्रबल्लभ ओली, आलोक वर्मा, मीरा माहरा, दीपक, संजय, कमल, सौरभ, सुदर्शन, जगदीश, नारायण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




चम्मच दौड़ में अनीता और सरिता रहे सबसे आगे  
दीप महोत्सव के दौरान आयोजित चम्मच दौड़ प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अनीता माहरा, शोभा भट्ट, रजनी भट्ट, जूनियर वर्ग में सरिता माहरा, मनीषा बिष्ट, सुहानी बिष्ट क्रमश: प्रथम तीन में रहे। रन फॉर खेतीखान के सीनियर वर्ग में धीरज जोशी, कमल फर्त्याल, कमल देउपा, सोनू मनराल, संदीप माहरा पहले पांच स्थानों में रहे। सीनियर बालिका वर्ग में रेखा थापा, डॉली बोहरा, शोभा भट्ट, जूनियर बालक वर्ग में पारस दौलियाल, सचिन कुमार, कमल कुमार, मनीष कुमार, कुलदीप सिंह, बालिकाओं में सुनीता थापा, मीना थापा, सुनीता बोहरा, मोनिका डिक्टिया, कोमल बोहरा विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed