फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The meeting regarding mining clearance from Sharda was inconclusive

Champawat News: शारदा से खनन निकासी को लेकर हुई बैठक बेनतीजा

Mon, 23 Oct 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 23 Oct 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
The meeting regarding mining clearance from Sharda was inconclusive
टनकपुर में खनन कारोबारियों की बेठक लेते एसडीएम आकाश जोाी। स्रोत: संवाद
टनकपुर (चंपावत)। शारदा नदी के उपखनिज का खरीद मूल्य तय नहीं हो से सोमवार को हुई बैठक बेनतीजा रही। स्टोन क्रशर संचालकों और मां शारदा शक्तिमान ट्रक यूनियन खनन खरीद मूल्य पर एकमत नही हुए। अब एक नवंबर को दोबारा बैठक होगी।
विज्ञापन


यहां तहसील में एसडीएम आकाश जोशी की अध्यक्षता में हुई स्टोन क्रशर संचालकों, मां शारदा शक्तिमान ट्रक खनन यूनियन और खनन व्यवसायियों की बैठक मूल्य निर्धारण पर एकमत नही होने से बेनतीजा रही। खनन व्यवसायी खनन सामग्री का मूल्य 58 रुपये प्रति क्विंटल करने पर अड़े रहे जबकि स्टोन क्रशर संचालक 56 रुपये प्रति क्टिंवल की दर से खनन सामग्री खरीदने पर जोर देते रहे।
विज्ञापन

बैठक में मां शारदा ट्रक यूनियन अध्यक्ष अमन ठाकुर ने प्रशासन से चल्थी से आ रहे ओवरलोड खनन सामग्री के परिवहन पर रोक लगाने की मांग उठाई। यहां वन निगम के डीएलएम महावीर सिंह, वन दारोगा महेश सिंह अधिकारी, खनन व्यवसायी जीडी खुल्लर, कमल ठाकुर, नागेश जोशी, नसीब हुसैन, क्रशर संचालक अनुज अगवाल, ठाकुर सिंह आदि थे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed