{"_id":"6227a1fec30c0c25bd5f5062","slug":"the-kimtoli-digalichaud-motorway-connecting-nepal-border-is-in-bad-shape-champawat-news-hld4558627102","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सीमा को जोडने वाला किमतोली-दिगालीचौड़ मोटर मार्ग बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल सीमा को जोडने वाला किमतोली-दिगालीचौड़ मोटर मार्ग बदहाल
विज्ञापन
चंपावत जिले में बदहाल खरही-भिंगराड़ा मोटर मार्ग।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा को जोड़ने वाला किमतोली-दिगालीचौड़ मोटर मार्ग बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इस मार्ग से नेपाल सीमा से लगे खालगढ़, नवाड, बलाना, पोखरी बोरा, कोटबसान, दिगालीचौड़ गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। वर्षों से बदहाल सड़क के लिए क्षेत्रीय लोग कई बार आंदोलन करने के साथ लोनिवि और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन सड़क का कोई सुधलेवा नहीं है। लगातार हो रही उपेक्षा से आहत ग्रामीणों ने जल्द मोटर मार्ग को ठीक न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
किमतोली-दिगालीचौड़ मोटर मार्ग को सही करने की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही मोटर मार्ग को ठीक करा दिया जाएगा। - बीसी भंडारी, ईई, लोनिवि लोहाघाट।
बदहाल किमतोली-दिगालीचौड़ मोटर मार्ग की हालत सुधारने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। मोटरमार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढों के काररण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। - माधो सिंह अधिकारी, स्थानीय नागरिक।
सरकार के लोगों को सुगम यातायात व्यवस्था देने के दावे धरातल में नहीं उतर पा रहे हैं। मोटर मार्गों को ठीक करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की उठाई जाने वाली आवाज को दबा दिया जाता है। - जोगा सिंह, स्थानीय ग्रामीण।
विज्ञापन
सुदूर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से प्रशासन और जन प्रतिनिधियों को कोई वास्ता नहीं है। चुनाव बीतने के बाद चार सालों तक लोगों की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं होता है। - शिवराज सिंह, स्थानीय ग्रामीण।
बदहाल मोटर मार्ग में कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों की ओर से समय समय पर श्रमदान कर रोड को यातायात योग्य बनाने की कोशिश की जा रही है। लोनिवि की ओर से मार्ग को ठीक न करना दुर्भाग्यपूर्ण है। - हुकुम सिंह, स्थानीय ग्रामीण।
खरही-भिंगराड़ा सड़क छह माह से बनी है उबड़ खाबड़
चंपावत। जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्मित खरही-भिंगराड़ा सड़क को अक्तूबर 2021 में आई दैवीय आपदा के कारण काफी नुकसान हुआ है। छह माह से सड़क उबड़-खाबड़ और कई जगह पर संकरी हो गई है। इससे वाहन चालकों के साथ ही ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को इस सड़क पर मलबे की सफाई और दीवारों का निर्माण करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क से मलबे की सफाई नहीं होने की दशा में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है।