फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The impressive performance of the state players

राज्य के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Thu, 02 Jul 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 02 Jul 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन

इंडो-नेपाल इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य के साथ ही देश का नाम भी रोशन किया। प्रतियोगिता में राज्य के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक हासिल किए।

विज्ञापन


नेपाल सितारियो सोबुकान के तत्वावधान में झापा जिले में 26 से 28 जून तक हुई कराटे प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग कुमीते में मोहित बिष्ट और सीनियर वर्ग में शहवाज ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की टीम काता में विजय रावत, कर्मवीर और बबलू दिवाकर ने सिल्वर मेडल जीता। सीनियर वर्ग कुमीते में विजय रावत, दीपक अधिकारी, कर्मवीर, बबलू दिवाकर और जूनियर वर्ग में मोहित बिष्ट ने कांस्य पदक प्राप्त किए। बबलू दिवाकर को टीम का उत्कृष्ट खिलाड़ी चुना गया। नेपाल से लौटने पर यहां खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जिला कराटे संघ अध्यक्ष उत्तम चंद, प्रेम सिंह रावत, भूपाल भट्ट, शिवनारायण साहू, सुबीर सैनी, जिला पंचायत सदस्य ऊषा गुरुंग, जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed