फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The highest rainfall of 258 mm was recorded in Pancheshwar area

आफत की बारिश:पंचेश्वर क्षेत्र में सर्वाधिक 258 एमएम वर्षा की गई रिकार्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
The highest rainfall of 258 mm was recorded in Pancheshwar area
पूर्णागिरि धाम मार्ग में उफनाया किरोड़ा नाला। संवाद - फोटो : TANAKPUR
चंपावत। जिले में बीते 24 घंटों में पंचेश्वर क्षेत्र में सर्वाधिक 258 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। मौसम केंद्र देहरादून की ओर से जिले में विगत 24 घंटों में स्वचालित मौसम केंद्रों के माध्यम से एकत्र वर्षा के आंकड़े जारी किए गए हैं। इसमें चंपावत में 207.83 मिमी, बस्तिया में 242, लोहाघाट में 163.65, चल्थी में 190, टनकपुर में 172, देवीधुरा में 106, पाटी में 105 और बनबसा में 143 मिमीवर्षा रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन

डीएम विनीत तोमर ने बताया कि मौसम केंद्र की ओर से जारी चेतावनी को देखते हुए सभी अधिकारियों को अलर्ट किया गया है। ईई राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोहाघाट, प्रांतीय खंड लोनिवि चंपावत, लोनिवि लोहाघाट, पीएमजीएसवाई चंपावत व लोहाघाट मोटर मार्ग बाधित होने की दशा में सावधानी बरतते हुए तत्काल सड़क खुलवाना सुनिश्चित करेंगे। टनकपुर और बनबसा के मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए तत्काल जेसीबी आदि मशीनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। तहसील, कोतवाली, थाना, नगर पालिका परिषद टनकपुर और नगर पंचायत बनबसा की ओर से बाढ़ की संभावना वाले क्षेत्रों में निवासरत लोगों को पानी बढ़ने की स्थिति में तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed