फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The fifth day was smooth communication service

पांचवें दिन सुचारु हुई संचार सेवा

Thu, 17 Dec 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Thu, 17 Dec 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
The fifth day was smooth communication service

प्रशासन के सख्त निर्देश पर पांच दिन बाद बीएसएनएल की संचार सेवा सुचारु हो गई है। बृहस्पतिवार को एसडीएम ने एनएचएआई और बीएसएनएल के अधिकारियों को तलब कर फटकार लगाई। राजमार्ग चौड़ीकरण के लिए सड़क में खुदाई बीएसएनएल कर्मी की मौजूदगी में करने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन


बनबसा सैनिक छावनी के समीप पुलिया निर्माण के लिए सड़क में जेसीबी मशीन से की गई खुदाई में बीएसएनएल की ओएफसी लाइन कटने से क्षेत्र की संचार सेवा ठप हो गई थी। चार दिन तक संचार सेवा ठप रहने पर गत बुधवार को प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए राजमार्ग चौड़ीकरण का काम रुकवा दिया था। काम रुकने के बाद बृहस्पतिवार को बीएसएनएल के तकनीशियनों की टीम ने दोपहर के वक्त लाइन ठीक कर संचार सेवा सुचारू कर दी।
विज्ञापन


इधर एसडीएम ने एनएचएआई और बीएसएनएल के अधिकारियों को तलब कर फटकार लगाई। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारी और कार्यदायी एजेंसी के प्रतिनिधियों को हिदायत दी है कि बीएसएनएल कर्मियों की मौजूदगी में ही सड़क में खुदाई की जाए। ताकि ओएफसी लाइन को नुकसान न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed