फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The fear of teenage drowning in the power channel, stirred

पावर चैनल में किशोर के डूबने की आशंका, हड़कंप

Wed, 26 Jul 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत) Updated Wed, 26 Jul 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
The fear of teenage drowning in the power channel, stirred
किशोर अभिषेक गौरव। - फोटो : अमर उजाला
टनकपुर (चंपावत)।एनएचपीसी पावर चैनल (नहर) में नहाते समय विचई (मनिहारगोठ) के एक किशोर के डूबने की आशंका से हड़कंप मचा है। घटना मंगलवार शाम की है, लेकिन घटना का पता तब चला जब किशोर की साइकिल और कपड़े पड़े पावर चैनल के तट पर पड़े मिले। सूचना के बाद से पुलिस का तैराक दल डूबे किशोर को खोजने में जुटा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक किशोर नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन


विचई मनिहारगोठ निवासी अभिषेक गौरव (12) पुत्र स्व. नरेश प्रसाद मंगलवार शाम करीब छह बजे कुछ दोस्तों के साथ साइकिल लेकर घर से खेलने गया था, लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी मां एवं अन्य परिजन उसे खोजने निकले। किसी ने उन्हें बताया कि सिल्ट इजेक्टर के पास पावर चैनल किनारे एक साइकिल और कपड़े पड़े हैं। परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां अभिषेक की साइकिल, कपड़े और चप्पल देखकर वह सकते में आ गए। रात करीब साढ़े नौ बजे परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी तो हड़कंप मच गया। पुलिस के तैराक दल के अलावा स्थानीय तैराक पावर चैनल में उसे खोजने में जुटे हैं। प्रभारी कोतवाल दीवान सिंह जलाल ने बताया कि पावर चैनल तट पर अभिषेक के कपड़े, चप्पल, साइकिल मिलने से आशंका है कि वह चैनल में नहाते वक्त डूबा है। तैराक दल उसकी खोजबीन में जुटा है।
विज्ञापन


परिवार का इकलौता पुत्र है अभिषेक
टनकपुर। विचई मनिहारगोठ निवासी किशोर अभिषेक गौरव परिवार का इकलौता पुत्र है, जो सैलानीगोठ राउमावि में कक्षा छह का छात्र है। अभिषेक के पिता स्व. नरेश प्रसाद रोडवेज में वाह्यस्रोत चालक थे, जिनका बीमारी के कारण एक साल पहले निधन हो गया है। अभिषेक की मां दीपा देवी जैसे-तैसे अपने एक पुत्र और दो पुत्रियों का लालन-पालन कर रही थी कि मंगलवार की शाम इकलौते पुत्र के पावर चैनल में डूबने की आशंका से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed