मानवाधिकार आयोग के दौरे की तैयारी शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की तीन सदस्यीय टीम दो, तीन जून को जिले का भ्रमण कर सकती है। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने अधिकारियों के साथ जिला कार्यालय सभागार में बैठक की। उन्होंने जिले में मानवाधिकार से जुड़े मामलों की पूरी सूचना का विवरण तैयार करने, भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पूरे प्रोटोकॉल का अनुसरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। डीएम ने कहा कि पूर्व न्यायाधीश डी मुरुगेशन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की तीन सदस्यीय टीम का दो दिनी भ्रमण प्रस्तावित है। टीम में एके जैन और डॉ. दुबे आयोग भी शामिल हैं।
आयोग की टीम के अध्यक्ष न्यायाधीश डी मुरुगेशन एक जून को काठगोदाम रेलवे स्टेशन से एनएचपीसी बनबसा पहुंचेंगे। बनबसा, टनकपुर में रीड्स संस्था, थाना बनबसा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, स्ट्रॉग फार्म में संचालित अनाथालय, आंगनबाड़ी केंद्र फागपुर, मनिहारगोठ आदि स्थलों का स्थलीय भ्रमण करेंगे। दो जून को न्यायिक बंदीगृह लोहाघाट, थाना चंपावत, आंगनबाड़ी केंद्र शक्तिपुरबुंगा, सहकारी सस्ता गल्ला दुकानों का निरीक्षण, जीआईसी, जीजीआईसी, प्राइमरी स्कूल, चाय बागान छीड़ापानी का स्थलीय भ्रमण कर रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।
तीन जून को मानवाधिकार आयोग की टीम सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ साढ़े दस बजे से जिला कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग करेंगे। बैठक में एडीएम जेएस राठौर, सीडीओ हरगोविंद भट्ट, एसडीएम निर्मला बिष्ट, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, सीएस डोबाल, नरेश दुर्गापाल, डीडीओ विवेक उपाध्याय, सीओ विमल कुमार आचार्य, सीएमओ विनोद सिंह टोलिया, पीडी केएन तिवारी, डीपीआरओ सुरेश बैनी, डीएसडब्लूओ पीसी जोशी आदि थे।