{"_id":"5f429c678ebc3ea9ff3d2efe","slug":"thana-in-pati-champawat-news-hld394343313","type":"story","status":"publish","title_hn":"माराकुली गांव में बनेगा पाटी थाने का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माराकुली गांव में बनेगा पाटी थाने का भवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। पाटी में थाने के भवन निर्माण की जमीन को लेकर कवायद तेज हो गई है। थाने के लिए माराकुली गांव में 11 नाली भूमि का चयन किया गया है। शासन से अनुमति के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। थाने के किराए के भवन में चलने से पुलिस कार्य संचालन में दिक्कत आ रही है।
30 अप्रैल 2015 को जारी शासनादेश के अनुसार पाटी ब्लॉक के 121 राजस्व गांवों को मिलाकर पाटी थाने की मंजूरी मिली थी। 23 जून को पाटी में बने सैनिक विश्राम गृह के कुछ कमरों में थाने का संचालन शुरू हुआ। ऐसी स्थिति में थाने की व्यवस्थाएं जुगाड़ से ही चल रही हैं।
थाना खुलने के बाद से पाटी व आसपास के क्षेत्र में अराजक तत्वों पर अंकुश लगा है। साथ ही यहां से हो रही तस्करी पर भी लगाम लगी। इस थाने में थाना प्रभारी के अलावा चार दरोगा, 13 कांस्टेबल और एक लिपिक तैनात है। पिछले काफी समय से महिला दरोगा का पद खाली है। थानाध्यक्ष नारायण सिंह का कहना है कि थाने का अपना भवन बनने से कामकाज बेहतर तरीके से हो सकेगा।
विज्ञापन
बेहतर होंगे हालात
पाटी। व्यापारी और आम लोगों का कहना है कि जमीन का चयन होने से अब थाने के भवन का निर्माण हो सकेगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपेश पचौली का कहना है कि थाना खुलने से अराजक तत्वों पर लगाम लगी है। थाना बनने से हालात और बेहतर होंगे। व्यापार मडंल के पूर्व अध्यक्ष तेज सिह बिष्ट का कहना है पाटी थाने को आधुनिक रूप दिया जाए।