फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Temple committee will arrange for shaving and parking

मंदिर समिति कराएगी मुंडन और पार्किंग की व्यवस्था!

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Temple committee will arrange for shaving and parking
ां पूर्णागिरि धाम में पथ प्रकाश के लिए बिजली के खंभे लगाते मजदूर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : TANAKPUR
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम के मेले में बाल मुंडन और पार्किंग की व्यवस्था में बड़ा बदलाव हो सकता है। अब तक ये दोनों व्यवस्थाएं ठेकेदार के द्वारा संचालित थी लेकिन इस मेले में प्रशासन दोनों व्यवस्थाओं को पूर्णागिरि मंदिर समिति के जरिये चलाने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि धाम में मुंडन की परंपरा रही है। इसके लिए धाम में अब तक बाल मुंडन के लिए ठेके की व्यवस्था थी। इसी तरह कार और अन्य वाहनों की पार्किंग का इंतजाम भी ठेकेदार के जिम्मे होता था। साल 2021 में बाल मुंडन के ठेके से 62.50 लाख और पार्किंग से 52 लाख रुपये की आय हुई लेकिन अब मेला प्रशासन इन दोनों व्यवस्थाओं का संचालन मंदिर समिति के जरिये कराने पर विचार कर रहा है। मेला मजिस्ट्रेट हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि इसे लेकर मंगलवार को मंदिर समिति अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी से वार्ता हुई है। निविदाओं और ठेकों को लेकर चुनाव आयोग की ओर से इजाजत नहीं मिलने से मेला शुरू होने में समय भी कम बचा है। ऐसे में ठेके के बजाय समिति की ओर से दोनों व्यवस्थाओं के विकल्प पर विचार किया जा रहा है। बता दें कि पूर्णागिरि धाम का मेला 19 मार्च से शुरू हो रहा है। अभी टिनशेड, साइकिल स्टेंड, बिजली आपूर्ति से लेकर अन्य ठेके नहीं हो सके।
विज्ञापन

बल और बुद्धि का होता है लाभ
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में हर साल हजारों बच्चों का मुंडन होता है। धाम में मुंडन कराने को लेकर कई मान्यताएं हैं। पुरोहित उमाशंकर कुलेठा बताते हैं कि धाम में मुंडन संस्कार करने से बच्चों की बल, बुद्धि, आयु और तेज में वृद्धि होती है। धर्मस्थल में मुंडन कराने से देवस्थल के सूक्ष्म और सकारात्मक वातावरण से ये लाभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली लाइन बिछाने का काम शुरू
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मेला शुरू होने में महज नौ दिन बाकी है। ऐसे में बिजली की लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रशासन ने पथ प्रकाश और अन्य विद्युतीय व्यवस्थाओं को 17 मार्च तक चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed