फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tehsildar appointed in the district

Champawat News: जिले में नियुक्त हुए तहसीलदार

Tue, 18 Nov 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 18 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar appointed in the district
चंपावत। जिले तहसीलदारों की नई नियुक्ति हो गई है। तहसीलदारों की नियुक्ति होने से कार्य विभाजन भी आसान हो जाएगा। इससे राजस्व कार्य तेजी से हो सकेंगे। एक से अधिक ब्लॉकों का प्रभार होने के कारण काम करने में दिक्कतें आती थी।
विज्ञापन


डीएम मनीष कुमार ने बताया जिले में राजस्व कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से तहसीलदारों के पूर्व में निर्गत तैनाती आदेशों को निरस्त करते हुए प्रभारी तहसीलदारों और नव तैनात नायब तहसीलदारों की ब्लॉकों में तैनाती दी गई है। उन्होंने बताया कि जगदीश नेगी को प्रभारी तहसीलदार पूर्णागिरि बनाया गया है। प्रभारी तहसील बृजमोहन आर्या को चंपावत के साथ ही उप तहसील मंच की जिम्मेदारी दी गई है। नव तैनात नायब तहसीलदार भीम सिंह कुटियाल को बाराकोट ब्लॉक का प्रभारी तहसीलदार, नायब तहसीलदार मोहीउद्दीन को अग्रिम आदेशों तक प्रभारी तहसीलदार लोहाघाट के कार्यों सहित उप तहसील पुल्ला-गुमदेश और प्रभारी न्यायिक बंदीगृह, लोहाघाट के दायित्वों की जिम्मेदारी दी गई है। नायाब तहसीलदार पाटी चंद्र सिंह हरकोटिया को प्रभारी तहसीलदार पाटी बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed