{"_id":"5e5e94278ebc3ec554389c25","slug":"tehsil-diwas-champawat-champawat-news-hld37603982","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण का मुआवजा दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण का मुआवजा दिलाने की मांग
विज्ञापन
चंपावत तहसील दिवस में अपनी शिकायतें दर्ज कराते फरियादी।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। माह के पहले मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम सदर अनिल गर्ब्याल की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में पांच शिकायतें दर्ज हुईं। तहसील दिवस में अमोड़ी के पूरन चंद्र ने मोबाइल टावर लगाने, राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण का मुआवजा दिलाने, बनलेख के ग्रामीणों ने बनलेख ताडक़ेश्वर तक दो किमी टनकपुर-अस्कोट पैदल मार्ग में राष्ट्रीय राजमार्ग का पड़ा मलबा आदि को साफ करने, बनलेख चल्थी विद्युत फीडर में आए दिन हो रहे फॉल्ट रोकने, मौराड़ी स्थित चंतोला में स्थापित विद्युत ट्रांसफर बदलने, गडक़ोट के लीलाधर गडक़ोटी ने मनरेगा का भुगतान दिलाने की मांग की। एसडीएम सदर ने तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
तहसील दिवस में ये रहे मौजूद
चंपावत। तहसील दिवस में सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, एपीडी विम्मी जोशी, डीडीओ आरके पंत, सहायक निदेशक दुग्ध एनएस डुंगरियाल, तहसीलदार प्रियंका रानी, हरीश चंद्र जोशी, पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, उद्यान अधिकारी एनके आर्या, नायब तहसीलदार ज्योति धपवाल, एएमए जिला पंचायत राजेश कुमार, एसडीओ वन एमएम भट्ट, सीवीओ डॉ. बीएस जंगपांगी आदि रहे।