फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tehsil Day complainant officer Complaint

Champawat News: लोहाघाट में पहुंचा एक फरियादी, एक अधिकारी

Tue, 18 Apr 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 18 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tehsil Day
complainant
officer
Complaint
लोहाघाट/टनकपुर (चंपावत)। प्रशासन की ओर से जन समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किए जाने वाले तहसील दिवसों से लोगों का मोहभंग होता जा रहा है। मंगलवार को लोहाघाट तहसील में एक फरियादी और एक अधिकारी पहुंचा। फरियादी ने पेयजल की समस्या रखी।
विज्ञापन


तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया कि तहसील दिवस में विकासखंड लोहाघाट के ग्राम पंचायत मौड़ा की प्रधान माया देवी ने पेयजल समस्या होने पर शिकायत की है। इसके अलावा कोई भी फरियादी और न अधिकारी ही तहसील दिवस में पहुंचा। उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक महीने में जिले की दो तहसीलों में जिला स्तरीय तहसील दिवसों का आयोजन हो रहा है। अगले माह दो मई को बाराकोट में जिला स्तरीय तहसील दिवस में जिलाधिकारी लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन


उधर टनकपुर तहसील दिवस में 23 लोगों ने उठाई समस्याएं। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 19 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। ग्राम छीनीगोठ में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री सड़क मार्ग के चौड़ीकरण, विचई में खेल मैदान के पास संपर्क मार्ग बनाने, छीनीगोठ में बाढ़ सुरक्षा के कार्य करने, प्राथमिक पाठशाला फागपुर की पुराने भवन का ध्वस्तीकरण करने, थ्वालखेड़ा में स्थानीय लोगों ने भूमि विवाद के कारण सड़क का निर्माण नहीं होने के संबंध में पत्र दिया। सड़क निर्माण के लिए तहसीलदार को मौका मुआयना कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टनकपुर, आमबाग, मोहनपुर, ज्ञानखेड़ा में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नाली निर्माण की मांग की गई जिस पर सिंचाई विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान एसडीएम सुंदर सिंह, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, तहसीलदार पिंकी आर्या, सीओ अविनाश वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed