{"_id":"59971f284f1c1be66c8b4812","slug":"teachers-demanded-to-settle-pending-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की लंबित समस्याओं का निस्तारण करने की मांग उठाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की लंबित समस्याओं का निस्तारण करने की मांग उठाई
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
मुख्य शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपते शिक्षक संघ के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित से मुलाकात कर शिक्षकों की लंबित समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग उठाई है।
जिलाध्यक्ष रमेश देव, महामंत्री देवीदत्त जोशी और कोषाध्यक्ष महेश गिरि गोस्वामी के नेतृत्व में मुख्य शिक्षा अधिकारी से मिले शिक्षकों का कहना था कि 29 जून को हुई पदोन्नति प्रक्रिया में कई पात्र शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने पदोन्नति से वंचित शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ देने की मांग उठाई। इस मौके पर बताया गया कि पूर्व में अधिकारियों की ओर से यह आश्वासन दिया गया था कि शिक्षकों के सामान्य भविष्य निधि का ब्याज यथाशीघ्र उनके जीपीएफ खातों में अंकित किया गया था, लेकिन लंबा समय बीत बीतने के बाद भी यह कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हो पाया है।
शिक्षक नेताओं का कहना था कि शिक्षा मंत्री के निर्देश पर प्रदेश भर में सभी संबद्धीकरण निरस्त कर दिए गए हैं, लेकिन इस जिले में बीआरसी और सीआरसी समन्वयक अपने मूल विद्यालयों में नहीं गए हैं। इस मामले में अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना कर मजाक उड़ाया जा रहा है। इस मौके पर आरसी जोशी, महेश गिरि गोस्वामी, जगदीश सिंह तड़ागी, पान सिंह, गंगा दत्त, त्रिलोक राम, हर्ष प्रदीप आदि मौजूद थे।