फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Teachers Day celebrated in whole District

शिक्षक दिवस पर याद किए गए सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Teachers Day celebrated in whole District
बनबसा मैक्सटन स्ट्रांग स्कूल में शिक्षक दिवस पर नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं। - फोटो : TANAKPUR
शिक्षक दिवस पर याद किए सर्वपल्ली राधाकृष्णन
विज्ञापन

चंपावत में सम्मानित हुए दो शिक्षक, छात्र-छात्राओं का भी हुआ सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
चंपावत/लोहाघाट/पाटी। शिक्षक दिवस पर चंपावत जीआईसी में पूर्व राष्ट्रपति और शिक्षाविद डॉ. राधाकृष्णन सर्वपल्ली के चित्र पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार जोशी ने माल्यार्पण किया। इस दौरान डॉ. राधाकृष्णन सर्वपल्ली को याद किया गया। जगदीश चंद्र के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रवक्ता हरीश कलौनी, सुरेश राम सहित कई शिक्षकों ने विचार रखें। मां पूर्णागिरि कॉलेज ऑफ एजुकेशन में जिज्ञासा और उषा पांडेय के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. गिरीश पचौली, नवीन पुनेठा, मनोज सकलानी, सोनी लोहिया, अमीषा पचौली, मनोज कार्की आदि ने विचार रखे। चंपावत जीजीआईसी में राजकीय शिक्षक संघ और एकेडिमिक सेल की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। बीईओ अंशुल बिष्ट ने धौन के प्रवक्ता नीरज पांडेय और गैड़ाख्याली के शिक्षक रवि बगौटी को पुरस्कृत किया। वहां प्रधानाचार्या निधि सक्सेना, नवीन पंत, गौरव सिंह, शंकर दत्त पांडेय, कमलेश जोशी, रश्मि उपाध्याय, अनिल कुमार, कैलाश भट्ट आदि थे।
लोहाघाट डायट में प्रभारी प्राचार्य डॉ. एके शर्मा की अध्यक्षता में राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर हुई गोष्ठी में डॉ. एलडी यादव ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की आधारशिला है। डॉ. एके तलनियां, डॉ. एके मिश्रा, एके श्रीवास्व ने विचार रखे। नेपाल सीमा से लगे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाशम में शिक्षक नरेश जोशी, राइकोट कुंवर में प्रधानाध्यापिका सुशीला चौबे के नेतृत्व में केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया। जीजीआईसी, जीआईसी, मल्लिकार्जुन स्कूल आदि स्कूलों में भी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

फोटो 05 सीपीटी 05पी व 12पी एवं एलएचजी 03पी
बाक्स
सिप्टी में शिक्षकों ने किया प्रतिभाओं का सम्मान
चंपावत। जीआईसी सिप्टी में सोमपाल की अध्यक्षता और प्रवक्ता अर्जुन सिंह व सामश्रवा आर्य के संचालन में हुए कार्यक्रम में कक्षा छह से इंटर तक के 13 छात्राओं का सम्मान किया गया। इस दौरान छात्रा अमीषा, मनीषा, अंकिता, निखिल, सुनीता, हिमांशु, अंकित, रोहित, सपना, विमला, ज्योति, नेहा और राकेश महर को शिक्षकों ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनीता, आशीष, सुमित, हिमांशु,, प्रकाश व अंशुल अव्वल
चंपावत/पाटी। जीआईसी में हुई जीके प्रतियोगिता में विनीता पांडेय, ऋषभ पंत, उमेद सिंह, पंकज जोशी, निबंध में जूनियर स्तर पर आशीष रावत, अंशुल टम्टा, पीयूष भट्ट, माध्यमिक स्तर पर सुमित बिष्ट, कमल रावत, नीरज कुमार, इंटर स्तर पर हिमांशु जोशी, कमल किशोर, नकुल रैंसवाल, भाषण प्रतियोगिता में प्रकाश नाथ, नीरज, शिवा कुमार, जूनियर में अंशुल टम्टा, पीयूष भट्ट, जुनैद खान विजयी रहे।
इधर पाटी के बिसारी स्कूल में जिला स्तरीय खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम में उम्दा प्रदर्शन करने वाले देवेंद्र मेहता, मनीष गहतोड़ी के अलावा बिसराड़ी स्कूल की टीम को पुरस्कृत किया गया। शिक्षक रवीश पचौली के संचालन में हुए कार्यक्रम में शिक्षक दिवस पर बीईओ आरके बाजपेयी, महेश राम, ममता जोशी, भुवनेश्वरी, रश्मि, सुशीला जोशी ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
फोटो 05 सीपीटी 04पी
समाज निर्माण की आधारशिला हैं शिक्षक
टनकपुर (चंपावत)। राउमावि छीनीगोठ में मुख्य शिक्षा अधिकारी बेसिक डीएस राजपूत ने डा. राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों और बच्चों से उनके जीवन आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक त्रिलोचन जोशी ने किया। नंदा कांवेंट स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम हुए। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक जानकी खर्कवाल और प्रधानाचार्य भुवन चंद्र जोशी मौजूद थे।
एमडीएम एजुकेशनल एकेडमी में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुनीता चंद, विद्यालय के प्रबंधक धर्मेंद्र चंद, ऋतुु देउपा, कमला बिष्ट, राजीव जोशी, कमलेश यादव, सुनील खर्कवाल, सोनल महर, आशा चंद थे। सरस्वती ज्ञान मंदिर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित कर विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। छात्रा रंजू जोशी, सोनी बोहरा, नितिन कुमार क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दीपेंद्र यादव, प्रबंधक रामबाबू यादव, दिनेश चंद्र शास्त्री, शिखा यादव, सुमन तिवारी, तुलसी सक्सेना, गीता जोशी आदि मौजूद थे।
बनबसा डिग्री कॉलेज, केवि क्रमांक एक और दो, जीजीआईसी, शारदा इंटर कालेज, पूर्णागिरि इंटर कॉलेज, देवभूमि बीएड कॉलेज, मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल, फागपुर जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालय, चंदनी स्थित माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय, ग्लोरियस एकेडमी, शहीद उत्तम चंद विद्या मंदिर और सरस्वती शिशु मंदिर, शिवाजी पब्लिक स्कूल गढ़ीगोठ के अलावा अन्य विद्यालयों में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम हुए।
मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल के निदेशक रिक शिप्वे, चेयरमैन क्लिफ्टन शिप्वे ने शिक्षकों का सम्मान किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डेविड चिरागदीन, प्रबंधक गिरीश जोशी थे। एलायंस कल्ब ने पूर्णागिरि इंटर कॉलजे, प्राथमिक विद्यालय, शहीद उत्तम चंद विद्यामंदिर के शिक्षकों को सम्मानित किया।
शिक्षक दिवस पर क्षेत्र के स्कूलों में हुए कार्यक्रम
बनबसा (चंपावत)। पूर्वी दर्शन के विश्वविख्यात विद्यान और शिक्षाविद्, पूर्व राष्ट्रपति स्व. डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिन शिक्षक दिवस के रूप मनाया गया। शिक्षकों का सम्मान करते हुए स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए।
डिग्री कालेज, केवि एक और दो, जीजीआईसी, शारदा इंटर कालेज, पूर्णागिरि इंटर कालेज, देवभूमि बीएड कालेज, मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल, फागपुर जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालय, चंदनी स्थित माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय, ग्लोरियस एकेडमी, शहीद उत्तम चंद विद्या मंदिर और सरस्वती शिशु मंदिर, शिवाजी पब्लिक स्कूल गढ़ीगोठ के अलावा अन्य विद्यालयों में शिक्षक दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए और शिक्षक महिमा पर प्रकाश डाला गया।

मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल में स्ट्रांग फार्म के निदेशक रिक शिप्वे और स्कूल चेयरमैन क्लिफ्टन शिप्वे ने शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डेविड चिरागदीन, प्रबंधक गिरीश जोशी आदि उपस्थित थे। एलायंस कब ने पूर्णागिरि इंटर कालेज, प्राथमिक विद्यालय, शहीद उत्तम चंद विद्यामंदिर के शिक्षकों को सम्मानित किया।

टनकपुर के नंदा कांवेंट स्कूल में शिक्षक दिवस कार्यक्रम में सरस्वती वंदना प्रस्तुत करती छात्राए?

टनकपुर के नंदा कांवेंट स्कूल में शिक्षक दिवस कार्यक्रम में सरस्वती वंदना प्रस्तुत करती छात्राए?- फोटो : TANAKPUR

लोहाघाट जीजीआईसी में केक काटकर शिक्षक दिवस मनातीं छात्राएं।

लोहाघाट जीजीआईसी में केक काटकर शिक्षक दिवस मनातीं छात्राएं।- फोटो : LOHAGHAT

शिक्षक दिवस में चंपावत में पुरस्कृत शिक्षकों के साथ बीईओ अंशुल बिष्ट, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या

शिक्षक दिवस में चंपावत में पुरस्कृत शिक्षकों के साथ बीईओ अंशुल बिष्ट, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed