फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Teacher employees mobilized to demand restoration of old pension

Champawat News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लामबंद हुए शिक्षक कर्मचारी

Sun, 04 Feb 2024 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 04 Feb 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Teacher employees mobilized to demand restoration of old pension
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लोहाघाट में चर्चा करते ​शिक्षक कर्मचारी। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक कर्मचारी फिर से लामबंद हो गए हैं। पेंशन बहाली की मांग को लेकर पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़े शिक्षक कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें 11 फरवरी को जिला मुख्यालय में होने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

रविवार को शिक्षक भवन लोहाघाट में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह मेहता की अध्यक्षता और प्रकाश तड़ागी के संचालन में सर्वसम्मति से 11 फरवरी को चंपावत कलक्ट्रेट परिसर में प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए आयोजित धरना प्रदर्शन में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने कहा कि घर-घर जाकर प्रचार और प्रसार करना पड़ेगा तब जाकर हम पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को जन आंदोलन में बदल सकेंगे आने वाले लोकसभा चुनाव में कर्मचारियों को अपनी ताकत का एहसास सरकार को करना है ताकि वह पुरानी पेंशन की बहाली के लिए मजबूर होंगे। बैठक में उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद बोहरा, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी, नगेंद्र कुमार जोशी, गोपाल कालाकोटी, सचिव मनोज ओली, कैलाश सिंह, शंकर सिंह अधिकारी, मधु कॉलोनी, विनोद गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed