फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur's Om won three golds in state level swimming

Champawat News: टनकपुर के ओम ने राज्य स्तरीय तैराकी में जीते तीन स्वर्ण

Mon, 02 Oct 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 02 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur's Om won three golds in state level swimming
राज्य स्तरीय विद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता में गोल्ड विजेता ओम भंडारी। स्रोत-स्कूल
टनकपुर (चंपावत)। ठा. एसएसआर जेएसआर राधेहरि राजकीय इंटर कॉलेज के तैराक छात्र ओम भंडारी ने नार्थ जोन बाॅक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब राज्य स्तर की विद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु वर्ग में तीन स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। अब ओम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा।
विज्ञापन

हल्द्वानी के अंरराष्ट्रीय स्टेडियम में बीते 30 सितंबर से एक अक्तूबर तक हुई राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में ओम भंडारी ने 50 मी. फ्री स्टाइल, 50 मी. बैकस्ट्रोक और 50 मी. ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीत कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप पर भी कब्जा जताया।
विज्ञापन

विद्यालय के खेल शिक्षक ललित मोहन भट्ट ने बताया कि ओम भंडारी ने गत माह हरियाणा के रोहतक में हुई नार्थ जोन बॉक्सिंग में भी ओम भंडारी ने स्वर्ण पदक और पंद्रह हजार का नकद पुरस्कार जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओम की इस उपलब्धि पर टनकपुर की खेल समन्वयक कल्पना आर्य, प्रधानाचार्य रूप सिंह राजपूत, मुकेश शर्मा, बीईओ भारत जोशी, जिला समन्वयक प्रदीप बोहरा ने खुशी जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed