फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur Stadium's B team won the volleyball title

Champawat News: टनकपुर स्टेडियम की बी टीम ने जीता वॉलीबाल का खिताब

Sun, 18 Jun 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 18 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur Stadium's B team won the volleyball title
वॉलीबाल की विजेता बनी टनकुपर स्टेडियम की बी टीम के खिलाड़ी और आयोजक। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। विश्व ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिताएं जारी हैं। दूसरे दिन भी वॉलीबाल के मुकाबले हुए जिसमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। फाइनल मैच टनकपुर स्टेडियम की बी टीम ने जीता।
विज्ञापन

उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के तहत रविवार को वॉलीबॉल के मुकाबले खेले गए। शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मदन कुमार ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने को प्रेरित किया। देर शाम को वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला टनकपुर स्टेडियम की ए और बी टीम के बीच हुआ जिसमें बी टीम ने 3-1 से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

इससे पूर्व सेमीफाइनल में स्टेडियम की बी टीम ने सैलानीगोठ को और स्टेडियम की ए टीम ने चंपावत को हराया। मैच की निर्णायक प्रशिक्षक आशा भट्ट थीं। वहां जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अवतार सिंह, चंदन सिंह मेवाड़ी, जगदेव सिंह, विजय आर्या, नितिन भारती, काजल बोहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह की देखरेख में चल रही प्रतियोगिताओं के आयोजन में तुलसी कुंवर, जिला फुटबाल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय शाह, क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी, सतीश जोशी, चंद्रमोहन मेवाड़ी, जगदेव सिंह, सुभाष पांडेय, दीपक पचौली, पवनेश पाटनी, आशा पांडेय, सोबन सिंह जीना विवि के खेल अधिकारी लियाकत अली सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed