फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur roadways employees strike

चंपावत में रोडवेजकर्मियों की हड़ताल

Mon, 06 Jun 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Mon, 06 Jun 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur roadways employees strike
टनकपुर में रोडवेजकर्मियों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

टनकपुर (चंपावत)। छह सूत्री मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सोमवार से आंदोलन शुरू कर दिया है। निगम प्रबंधन से दो दौर की वार्ता के बाद भी कोई हल न निकलने पर परिषद ने हड़ताल जारी रखनेे का एलान किया है। हड़ताल से बसों के संचालन पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा। अलबत्ता डिपो, क्षेत्रीय कार्यशाला का कामकाज प्रभावित रहा। 

विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में संयुक्त परिषद से जुड़े रोडवेज कर्मी कार्यबहिष्कार कर संगठन कार्यालय पर एकत्र हुए। उन्होंने निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने आउटसोर्सिंग के चालक, परिचालकों, कार्यशाला में कार्यरत कार्मिकों का मानदेय 15 हजार रुपये करने, चालक, परिचालकों की भर्ती में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को प्राथमिकता देने की मांग की। कहा कि संगठन की मांगों पर निगम प्रबंधन कतई गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


कई दिन पहले आंदोलन का नोटिस देने के बाद भी प्रबंधन ने अमल नहीं किया, जिस कारण आंदोलन करना पड़ा। निगम प्रबंधन की संगठन के नेताओं से दो दौर की वार्ता हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। जिसके बाद संगठन से आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। मंडलीय प्रबंधक संचालन पवन मेहरा ने बताया कि आंदोलन के कारण छह बसों का संचालन प्रभावित रहा। अलबत्ता 87 प्रतिशत बसों का संचालन जारी रहा। वार्ता में सतीश ज्याल, मनोहर सिंह जेठी, मोहन सिंह भंडारी, कैलाश मुरारी, चतर पाल सिंह, लीलाधर शर्मा, नवीन चंद्र कुठारी, जगदीश बोरा, सुंदर लाल, रमेश रावत, राजेंद्र मलिक थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद लोहाघाट शाखा इकाई ने परिवहन निगम में चालक-परिचालक पदों पर की जाने वाली सीधी भर्ती के विरोध में बेमियादी कार्यबहिष्कार शुरू कर नारेबाजी की। रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है। सोमवार को राजेंद्र सिंह फर्त्याल की अध्यक्षता में सूरजभान के संचालन में धरना-प्रदर्शन किया। 

 परिवहन निगम की ओर से 300 पदों पर सीधी भर्ती कर आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे चालक, परिचालकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में रोडवेज कर्मचारी यूनियन के नेता मनोज कुमार मिश्रा, कैलाश मुरारी, आत्मप्रकाश, शंकर दत्त पांडेय, नरेंद्र कुमार, चंद्रशेखर दानी, रमेश चंद्र पांडेय, सतीश पांडेय, बीसी त्रिपाठी, चूड़ामणि जोशी, नरेश करायत, एनडी जोशी, आत्म प्रकाश आदि शामिल थे।

कार्यबहिष्कार के चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टैक्सी चालकों ने मनमाना कि राया वसूला। जहां रोडवेज बस में लोहाघाट से टनकपुर तक 144 रुपये किराया है, वहीं टैक्सी चालकों की ओर से 250 रुपये तक वसूले जा रहे थे। मजबूरन लोगों को अधिक किराया देकर टैक्सी में सफर करना पड़ा। टैक्सी चालकों के यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने की शिकायत मिलने पर थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी ने टैक्सी चालकों को सख्त हिदायत दी। चंपावत टैक्सी यूनियन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त वाहनों का संचालन किया गया।

लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज द्वारा प्रतिदिन लोहाघाट से मैदानी क्षेत्रों के लिए 15 बसों का संचालन होता है। जिसमें करीब 600 यात्री सफर करते हैं। एजीएम मो. नासिर के अनुसार हड़ताल के चलते डिपो को करीब साढ़े तीन से चार लाख रुपये का घाटा हुआ है। हालांकि सोमवार को यात्रियों की भारी दिक्कतों को देखते हुए दिल्ली-धारचूला बस का संचालन जारी रखा।


टनकपुर (चंपावत)। रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने कहा है कि कर्मचारी संयुक्त परिषद के आंदोलन से बसों की संचालन व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ने दिया जाएगा। यूनियन के क्षेत्रीय संरक्षक वीरेंद्र पुरी, अध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट आदि नेताओं ने कहा कि संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारियों द्वारा डिपो, क्षेत्रीय कार्यशाला के स्टोरों की चाबी अधिकारियों को न सौंपने से कार्यशाला का कामकाज प्रभावित रहा। इसके लिए उन्होंने निगम के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed