फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur Hospital

आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए भूमि समस्या के समाधान की कवायद शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur Hospital
प्रस्तावित आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए भूमि की समस्या के समाधान को लेकर एसडीएम हिमांशु कफल्टिया स - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो ऋषिकेश की तर्ज पर प्रस्तावित 50 बेड के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निर्माण टनकपुर में ही होगा। जिला प्रशासन और आयुर्वेदिक विभाग भूमि की समस्या का समाधान निकालने में जुट गया है। आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. एसएन रतूड़ी ने सोमवार को यहां पहुंचकर प्रशासन, राजस्व और जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने आश्वस्त किया है कि अस्पताल के निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की योजना के तहत टनकपुर में 50 बेड के राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल न सिर्फ मंजूर हुआ है बल्कि इसके लिए केंद्र सरकार से करीब तीन करोड़ का बजट भी राज्य सरकार को अवमुक्त हो चुका है। वर्ष 2014 में स्वीकृत इस अस्पताल के निर्माण के लिए शहर की शारदा कॉलोनी में 0.188 हेक्टेयर भूमि प्रस्तावित की गई है। इस पर कार्यदायी संस्था यूपी जल निगम ने पिछले वर्ष भूमि का सर्वे भी किया। सर्वे में चयनित भूमि भवन निर्माण के लिए उपयुक्त पाई गई है, लेकिन भवन के नक्शे के लिहाज से अब भूमि का कम क्षेत्रफल निर्माण में बाधक बन रहा है। नक्शे के मुताबिक 3500 वर्ग मीटर भूमि की जरूरत है, जबकि चयनित भूमि का क्षेत्रफल महज 1800 वर्ग मीटर है। पर्याप्त भूमि उपलब्ध न होने पर पिछले दिनों शासन ने अस्पताल को अन्यत्र शिफ्ट करने के आदेश जारी किए तो अब आयुर्वेदिक विभाग और प्रशासन उपयुक्त भूमि की तलाश में जुट गया है।
विज्ञापन

टनकपुर में ही बनेगा 50 बेड का आयुर्वेदिक अस्पताल
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी का कहना है कि केंद्र सरकार की योजना के तहत स्वीकृत 50 बेड का आयुर्वेदिक अस्पताल टनकपुर में ही बनेगा। इस अस्पताल को यहां से अन्यत्र शिफ्ट नहीं होने दिए जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए डीएम को भूमि की समस्या दूर करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed