फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur College awarded Higher Education and ITI Best Training Institute Award

टनकपुर महाविद्यालय हायर एजुकेशन और आईटीआई बेस्ट ट्रेनिंग संस्थान अवॉर्ड से सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur College awarded Higher Education and ITI Best Training Institute Award
देहरादून में कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल से टनकपुर महाविद्यालय का अवार्ड ग्रहण करते डॉ. ? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। देहरादून में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव-2020 में राजकीय महाविद्यालय टनकपुर को हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट अवॉर्ड और आईटीआई टनकपुर को बेस्ट ट्रेनिंग संस्थान का अवॉर्ड मिला है। वहीं साइंस क्विज में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र तरुण सिंह को आठवां और नीरज पांडे को नवां स्थान मिला।
विज्ञापन

महोत्सव के स्थानीय संयोजक एपीजे अब्दुल कलाम और प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने
बताया कि 9 से 11 जनवरी तक आयोजित महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य के शिक्षा सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम और ऑनलाइन जुड़े सिक्किम के पूर्व सांसद आईएमआई के अध्यक्ष डॉ. पीडी राय ने किया था। समापन पर मुख्य अतिथि एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के कुलाधिपति डॉ. योगेंद्र नारायण और राज्य के कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल थे।
विज्ञापन

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में हिमालयन एडुकेटर्स समिट, साइंस पोस्टर प्रतियोगिता, साइंस क्विज, यंग साइंटिस्ट कॉन्क्लेव, हिमालयन मीट, स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव, मैजिक ऑफ मैथ, साइंस सिटी वर्चुअल टूर, यंग वीमेन साइंटिस्ट कॉन्क्लेव, साइंस एंड टेक्नोलॉजी एक्सपो, एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी कॉन्क्लेव, हाइड्रो एंड ग्रीन एनर्जी कॉन्क्लेव, ड्रोन टेक्नोलॉजी कांफ्रेंस आदि कार्यक्रम हुए। जिसमें 11 हिमालयी राज्यों के केंद्रीय विवि, उत्तराखंड के सरकारी, गैर-सरकारी स्कूल और महाविद्यालय भी महोत्सव में ऑनलाइन माध्यम से जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed