{"_id":"766878261fc7c2c05e0d4445413793d8","slug":"taking-off-encroachment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजरीकोट में सरकारी भूमि से हटेगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजरीकोट में सरकारी भूमि से हटेगा अतिक्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 13 Aug 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय से लगी बाजरीकोट ग्राम पंचायत में राज्य सरकार की भूमि में अतिक्रमण कर तारबाड़ किए जाने को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बाजरीकोट में 105 नाली 11 मुठ्ठी भूमि में हेमा कर्नाटक पत्नी प्रमोद कर्नाटक द्वारा तारबाड़ कर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर अशोक जोशी को तत्काल राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि इस मामले में चौड़ासेठी निवासी नवीन चंद्र गड़कोटी ने शिकायत की थी। जिसकी एसडीएम सदर से जांच कराई जाने के बाद शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एसडीएम सदर को सभी बड़े खातेदारों की गोपनीय रूप से जांच कर राज्य सरकार की भूमि पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण की अलग से आख्या एक माह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन