{"_id":"58af1d2b4f1c1ba03fb23588","slug":"ta-staff-engaged-in-the-release-rates","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में लगे कर्मचारियों के यात्रा भत्ते की दरें जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में लगे कर्मचारियों के यात्रा भत्ते की दरें जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शासन की ओर से विधानसभा चुनाव में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए यात्रा भत्ते की दरें जारी कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अहमद इकबाल ने चुनाव में तैनात पीठासीन, मतदान अधिकारियों, पर्यवेक्षकों आदि को यात्रा भत्ता दरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि पीठासीन अधिकारी और मतगणना पर्यवेक्षक के लिए 350 रुपए, मतदान अधिकारी तथा मतगणना सहायक के लिए 250 रुपए, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के लिए 150 रुपए प्रतिदिन की दरें शासन की ओर से स्वीकृत की गई हैं। उन्होंने पीठासीन और मतदान अधिकारियों, पर्यवेक्षकों आदि को सत्यापित यात्रा भत्ता देयकों को दोहरी प्रति में पूर्व में ली गई अग्रिम धनराशि का समायोजन करते हुए 27 फरवरी तक जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को इस आशय का प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन ड्यूटी में तैनात सभी कार्मिकों के यात्रा भत्ता देयक प्रस्तुत कर दिए हैं।