फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sweep Programme in Tanakpur

नाटक, रंगोली, भाषण, पोस्टर प्रतियोगिता से युवा मतदाताओं को किया जागरूक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sweep Programme in Tanakpur
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रतियोगिता के तहत रंगोली का अवलोकन करते एसडीएम हिमांशु कफल्टिय? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को लघु नाटक, रंगोली, भाषण, पोस्टर प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य डॉ. एसके कटियार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (स्वीप) की टीम ने युवा छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी से मतदान कर देश को सशक्त बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

स्वीप के सदस्य शिक्षक त्रिलोचन जोशी ने चंपावत में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का महत्व बताया। उन्होंने मतदाता सूची में नाम से वंचित मतदाताओं का नाम दर्ज करवाने में सहयोग की अपील की। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने लोगों को मतदान की शपथ दिलाई। कार्यक्रमों के माध्यम से वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने के लिये जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्वीप टीम की सदस्य कल्पना आर्य, राजीव कुमार आर्य, डॉ. सुल्तान सिंह यादव, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. डीबी सिंह, डॉ. देवकीनंदन गहतोड़ी, विजय डालाकोटी, सुपरवाइजर चक्रपाणी ओली आदि थे।
विज्ञापन

मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाएं
टनकपुर (चंपावत)। विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत प्रशासन ने मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम दर्ज करने की कार्रवाई तेज कर दी है। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बीएलओ को नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि हर ग्राम पंचायत और नगर में बीएलओ की तैनाती की गई है, जो नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करेंगे। उन्होंने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से नए लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed