{"_id":"5d431b538ebc3e6cb8325804","slug":"survey-tanakpur-news-hld3512650154","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर में ऋषिकेश की तर्ज पर पचास बेड के आयुर्वेदिक अस्पताल निर्माण की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर में ऋषिकेश की तर्ज पर पचास बेड के आयुर्वेदिक अस्पताल निर्माण की कवायद तेज
विज्ञापन
प्रस्तावित आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए भूमि का सर्वे करती टीम।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की आयुष और पंचकर्म योजना के तहत ऋषिकेश की तर्ज पर टनकपुर में भी प्रस्तावित 50 बेड के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। यूपी जल निगम की सीएडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) इकाई की टीम ने भूमि सर्वे शुरू कर दिया है। हालांकि अभी प्रस्तावित भूमि विभाग को हस्तांतरित नहीं हुई है।
टनकपुर में आयुुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण की कवायद पिछले पांच साल से चल रही है। वर्ष 2014 में सरकार ने अस्पताल मंजूर किया था। इसके लिए शहर के वार्ड तीन की शारदा कॉलोनी में 0.188 हेक्टेयर भूमि का चयन किया जा चुका है।
केंद्र से राज्य सरकार को तीन करोड़ रुपये का बजट भी अवमुक्त हो चुका है। शासन ने कार्यदायी विभाग भी नामित कर दिया लेकिन अब तक प्रस्तावित भूमि आयुर्वेदिक विभाग को हस्तांतरित नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डॉ. मोहम्मद शाहिद ने बताया कि विभाग ने भूमि हस्तांतरण के लिए तहसील के माध्यम से जिला प्रशासन को जरूरी दस्तावेज सौंप दिए हैं।
इधर बीते मंगलवार को कार्यदायी संस्था यूपी जल निगम की सीएडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) इकाई की टीम ने आयुर्वेदिक और राजस्व विभाग की टीम के साथ भूमि का संयुक्त सर्वे कर रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है। एई जितेंद्र जौहरी ने बताया कि भूमि पर जल संस्थान के भवन और रेन वाटर चेंबर बना हुआ है। वहीं बिजली पोल और पेड़ों का भी निस्तारण किया जाना है।
बताया कि भूमि विभाग को हस्तांतरित होने के बाद ही डीपीआर बनाने की कार्रवाई शुरू होगी। सर्वे टीम में आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. शाहिद, पटवारी वीरेंद्र पुंडीर आदि शामिल थे।
पंचकर्म समेत विभिन्न चिकित्सा सेवा का मिलेगा लाभ
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डॉ. एम शाहिद ने बताया कि प्रस्तावित आयुर्वेदिक अस्पताल मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल होगा। इसमें 8 से 12 डाक्टर तैनात होंगे और पंचकर्म के अलावा क्षारसूत्र, स्त्री रोग, शल्य चिकित्सा, जनरल मेडिसिन, बाल रोग आदि यूनिटें खुलेंगीं।