{"_id":"57b871724f1c1bff136ebbef","slug":"support-was-given-by-bjp-leader-harak","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरक ने दिया आंदोलन को समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरक ने दिया आंदोलन को समर्थन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Sat, 20 Aug 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता हरक ने दिया समर्थन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। विकास की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चंपावत विकास एवं संघर्ष समिति के धरने को शनिवार को 47 दिन पूरे हो गए हैं। शनिवार को कमांडर त्रिलोक सिंह बोहरा, देवराम टम्टा, प्रहलाद सिंह बोहरा धरने पर बैठे। इस दौरान चंपावत आए भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने धरना स्थल पर जाकर आंदोलन का समर्थन किया।
विज्ञापन
समिति अध्यक्ष बसंत तड़ागी की अध्यक्षता और यूथ विंग के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा के संचालन में संयोजक हरेंद्र बोहरा ने आंदोलन को व्यापक रूप देने की बात कही। चंपावत व्यापार संघ की युवा इकाई के अध्यक्ष मयूख चौधरी, अजय बोहरा, मोहन सिंह चौधरी, रोहित गिरि, अभिनव पांडेय आदि ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है।
विज्ञापन