फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sucide in Champawat

बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Sucide in Champawat
चंपावत। चल्थी चौकी में सिन्याड़ी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में चल्थी चौकी में तहरीर दी है। सिन्याड़ी निवासी रमेश लाल ने आरोप लगाया कि सिन्याड़ी के जंगल मे 22 मई को उनकी बेटी चंद्रकला (19) का शव मिला था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी खटीमा निवासी मोहन कुमार के संपर्क में थी। वह 22 मई की सुबह से ही गायब थी, जिसके उकसाने पर उसने आत्महत्या की है।
चल्थी चौकी प्रभारी हेमंत कठैत ने बताया कि रमेश लाल ने चल्थी चौकी में एक तहरीर दी है। इसमें उन्होंने खटीमा निवासी मोहन कुमार पर उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सिन्याड़ी के पास 22 मई को सूचना मिली थी कि पास के जंगल में एक शव देखा गया है। इस पर पुलिस टीम मौके पर गई तो एक लड़की मृत अवस्था में पड़ी मिली थी। इसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव के पास में सल्फास के कुछ खाली पैकेट भी मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। मृतका के पिता की तहरीर पर मोहन कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पाटी के सुनडुंगरा में लटका मिला युवक
पाटी (चंपावत)। यहां ब्लॉक मुख्यालय से 12 किमी दूर एक युवक अपने घर के भीतर ही लटका मिला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात से परिजन सन्न हैं।
सुनडूंगरा गांव में बलवंत कुमार उर्फ बबलू राम (32) का शव घर के भीतर रस्सी से लटका मिला। जानकारी मिलने पर सुनडूंगरा के सामाजिक कार्यकर्ता खड़क सिंह ने पुलिस को जानकारी दी।

थानाध्यक्ष हरीश प्रसाद ने बताया कि मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेज दिया। पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया कि मृतक बबलू पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed