फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Such clumsy chunar gayo tore, laughter gave me gari...

ऐसो अनाड़ी चुनर गयो फाड़ी, हंसी हंसी दे गयो गारी...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Such clumsy chunar gayo tore, laughter gave me gari...
लोहाघाट में होली के गीतों में झूमती महिला होल्यार। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में होली की धूम मची है। महिला-पुरुषों की कई टोलियां होली के गीत गा रहीं हैं। नगर के गांधी चौक पर आयोजित होली कार्यक्रम में महिला होल्यारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिक्षिका पुष्पा वर्मा के आवास पर भी महिलाओं ने होली के गीत गाए। महिला होल्यारों ने तू कर ले सोलह शृंगार राधिका, तेरे अंगना होली आई रही, बलमा घर आए कौन दिना, सजना घर आए कौन दिना, बलमा घर आए फागुन में, कहां जाओगे बांके बिहारी, होली होगी हमारी तुम्हारी, हां हो मोहन गिरधारी, हो-हो मोहन गिरधारी, ऐसो अनाड़ी चुनर गयो फाड़ी, हंसी-हंसी दे गयो गारी, मोहन गिरधारी आदि गीतों का गायन हुआ। इस मौके पर किरन पुनेठा, कमला पुनेठा, लता वर्मा, इंदु खर्कवाल, गीता पुनेठा, रेनू वर्मा, लीला कांडपाल, भूमि पुनेठा, ऊषा वर्मा, हेमंती भट्ट आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed