फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Subedar Bahadur Dhauni Wins Dhaka merathan

सूबेदार बहादुर धौनी ने ढाका में 2:22 घंटे में जीती 42 किमी लंबी मैराथन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Subedar Bahadur Dhauni Wins Dhaka merathan
धावक सूबेदार बहादुर सिंह धौनी, कॉमनवैल्थ गेम्स के लिए क्वालीफायर - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट/चंपावत। विकासखंड के नेपाल सीमा से लगे धौनीशिलिंग गांव निवासी सेना के सूबेदार बहादुर सिंह धौनी ने 2:22 घंटे में 42.195 किलोमीटर लंबी मैराथन पूरी की है। इससे उनके एशियाई या राष्ट्रमंडल खेलों में मैराथन के लिए क्वालीफाई होने की उम्मीद जग गई है। यदि कोविड के कारण मई-जून में क्वालिफाइंग प्रतियोगिता नहीं होगी तो इसी प्रदर्शन के आधार पर एशियाड या राष्ट्रमंडल खेलों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 10 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय मैराथन हुई। प्रतियोगिता में द एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने ढाका में भारत के पांच पुरुष और तीन महिला धावकों को भेजा था। इनमें आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे में कार्यरत धौनीशिलिंग गुमदेश निवासी दो नागा रेजीमेंट केआरसी के सूबेदार बहादुर भी शामिल थे। प्रतियोगिता में बहादुर ने 42.195 किमी दौड़ दो घंटे 22 मिनट 33 सेकेंड में पूरी की। उनके साथ तीन अन्य सैनिक सिरनो, अर्जुन प्रधान और एबी बिल्लपा ने भी क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन

इस साल बर्मिंघम में प्रस्तावित राष्ट्रमंडल खेलों का अंतिम कार्यक्रम सीजीएफ की 21 से 23 फरवरी को होने वाली बैठक में तय होगा। हालांकि खेल 28 जुलाई से आठ अगस्त तक होने की उम्मीद है। इस साल के एशियाई खेल हांगझोऊ में 10 से 25 सितंबर तक होंगे। बहादुर ने बताया कि राष्ट्रमंडल खेलों में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बहादुर की सफलता पर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आने पर बहादुर का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओलंपिक की क्वालिफाइंग प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सके
चंपावत। कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में धाक जमा चुके बहादुर सिंह धौनी 2021 में हुए टोक्यो ओलंपिक में कोरोना के कारण क्वालिफाइंग में हिस्सा लेने नहीं जा सके थे। 25 मई 2021 को होने वाली क्वालिफाइंग के लिए इटली जाना था, लेकिन कोरोना के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक के कारण वह क्वालिफाइंग में हिस्सा नहीं ले सके थे।

युवा नशे से दूर रहकर खेलों में बनाएं कॅरिअर
लोहाघाट (चंपावत)। अंतरराष्ट्रीय धावक सेना के सूबेदार बहादुर ने मैराथन में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है। बहादुर मुंबई, दिल्ली, प्रयागराज, ढाका बांग्लादेश, यूरोप के बेल्जियम, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर में आयोजित मैराथनों में कई मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। बहादुर ने कहा कि खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के कई अवसर हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में कॅरिअर बनाने की सलाह दी है।
बहादुर सिंह धौनी का अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन
2017: अंतरराष्ट्रीय मैराथन में 2 घंटे 16 मिनट 13 सेकेंड में दौड़ पूरी कर विजेता बने।
नवंबर 2018 : प्रयागराज में 34वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन 2 घंटे 19 मिनट 12 सेकेंड में पूरी कर विजेता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed