फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Students protest

डिग्री कॉलेज के आंदोलित छात्रों ने फूंका कॉलेज प्रशासन का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Students protest
टनकपुर में कॉलेज प्रशासन का पुतला फूंक प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : TANAKPUR
शैक्षिक टूर के लिए हुई परीक्षा रद करने की मांग को लेकर राजकीय महाविद्यालय के छात्रों का आंदोलन तेजी पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को छात्र संघ के बैनर तले छात्रों ने कॉलेज प्रशासन का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर कुछ प्राध्यापकों के संरक्षण में परीक्षा में हुई धांधली पर पर्दा डालने की कोशिश का आरोप लगाया। छात्र नेताओं ने कहा कि यदि परीक्षा रद नहीं की गई तो वे न्यायालय की शरण में जाएंगे।
विज्ञापन

कर्नाटक के प्रस्तावित शैक्षिक टूर के लिए हुई परीक्षा को लेकर विवाद गहरा गया है। छात्र संघ का आरोप है कि परीक्षा में धांधली हुई है। कुछ प्राध्यापकों ने खुलेआम नकल कराकर योग्य छात्र-छात्राओं को प्रस्तावित टूर से वंचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र संघ की मांग पर कॉलेज प्रशासन ने प्राध्यापकों की कमेटी गठित कर परीक्षा की जांच कराई है लेकिन जांच कमेटी की ओर से परीक्षा की पारदर्शिता को क्लीन चिट दिए जाने से छात्र नेता भड़क गए। उन्होंने कॉलेज गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया है। कॉलेज प्रशासन की अनदेखी से नाराज छात्रों ने कॉलेज गेट पर कॉलेज प्रशासन का पुतला फूंका।

छात्र संघ अध्यक्ष त्रिभुवन बेलवाल ने कहा कि परीक्षा में हुई धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जरूरत पड़ी तो छात्र संघ न्यायालय जाएगा। प्रदर्शन में पूर्व विवि प्रतिनिधि ललित मोहन जोशी, छात्र संघ उपाध्यक्ष नवल कुमार, सूरज गुप्ता, गौरव वर्मा, दीपक बोहरा, पूर्व छात्र नेता मो. हारून, सभासद दीपक बेलवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed