फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Students disappointed due to non-receipt of high school upgradation orders

Champawat News: हाईस्कूल के उच्चीकरण के आदेश नहीं पहुंचने से छात्र-छात्राएं मायूस

Mon, 10 Jul 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 10 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Students disappointed due to non-receipt of high school upgradation orders
विधायक प्रतिनि​धि दीपक रजवार को ज्ञापन सौंपते छात्र-छात्राएं, अ​भिभावक और जनप्रतिनि​धि। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। सात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव धूरा के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उच्चीकरण की घोषणा हो चुकी है। अब तक उच्चीकरण का आदेश नहीं पहुंचने से हाईस्कूल उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं इंटर की पढ़ाई को लेकर असमंजस में है। सोमवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ सीएम कैंप कार्यालय के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। जिसमें उन्होंने इसी शिक्षा सत्र से इंटर की कक्षाएं शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कमल किशोर, बीडीसी सदस्य दीपा जोशी, अनीता महरा, पूर्व जिपं सदस्य उमाशंकर भट्ट की अगुवाई में छात्र-छात्राओ और अभिभावकों ने विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विद्यालय के उच्चीकरण की घोषणा और परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। कहा कि उच्चीकरण का शासनादेश नहीं पहुंचने से हाईस्कूल पास करने के बाद छात्र-छात्राएं इंटर की पढ़ाई के लिए असमंजस में हैं।
विज्ञापन

इंटर कॉलेज नहीं होने से कई छात्र-छात्राएं बाहर किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विद्यालय के पास पर्याप्त भूमि है और जरूरत पर लोग और भूमि देने को तैयार हैं। विद्यालय के उच्चीकरण से क्षेत्र के तीन सौ से ज्यादा छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे। इस मौके पर कैलाश सिंह, रेनू, अंजली, कविता राना, अर्चना राना, गुमान सिंह, दयानंद, कृष्णानंद तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed