टनकपुर (चंपावत)। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की टीम ने कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को वन्यजीवों के प्रति जागरूक किया। वाइल्ड लाइफ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने वन्यजीवों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उनके संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने बाघ, हाथी, भालू आदि वन्यजीवों से बचने के लिए जरूरी उपाय बताए। विवेक रंजन ने वाइल्ड लाइफ में प्रयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों जैसे अर्ली वार्निंग सिस्टम व इन्फ्रारेड कैमरा आदि के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं की शंकाओं को भी दूर किया। फील्ड असिस्टेंट थान सिंह व लोकल इकोटूरिस्ट गाइड हिमांशु की ओर से वाइल्ड लाइफ उपकरणों का डेमो दिखाया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने वाइल्ड लाइफ टीम का आभार जताया। संचालन अलप महर, पंकज कुंवर व हिमांशु साह ने किया। (संवाद)