फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   State pensioners said reduce monthly deduction by half

राजकीय पेंशनर्स ने कहा मासिक कटौती को आधा किया जाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
State pensioners said reduce monthly deduction by half
अपनी मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देते पेंशनर्स। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पेंशनर्स वेलफेयर संगठन की खेतीखान शाखा के पदाधिकारियों ने मासिक कटौती को आधा करने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

बुधवार को खेतीखान शाखाध्यक्ष सीएल वर्मा के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा कि राज्य सरकार ने आयुष्मान भारत, अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत की जाने वाली मासिक कटौती सेवारत कर्मियों और पेंशन से समान दर पर करने के आदेश दिए हैं, जो न्यायसंगत नहीं हैं। पेंशनरों ने मासिक कटौती को सेवारत कर्मियों की तुलना में आधा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सेवारत कर्मियों के वेतन की तुलना में पेंशनर्स की 50 फीसदी और पारिवारिक पेंशनर्स को 30 फीसदी धनराशि मिलती है। इसके अलावा कोषागार में पेंशनर्स, पारिवारिक पेंशनर्स के आयुष्मान भारत और अटल आयुष्मान योजना के कार्ड जल्द बनाने, शासन की ओर से जारी सरकारी और निजी अस्पतालों में सूबे के बड़े नामी अस्पतालों को भी शामिल करने आदि की मांग उठाई है। 20 अक्तूबर तक उनकी मांगों को पूरा न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री बची सिंह रावत, लक्ष्मी दत्त भट्ट, गौरी दत्त जुकरिया, माधवानंद गहतोड़ी, रेवाधर भट्ट, बीडी राय, बीना कर्नाटक, माधवानंद कर्नाटक, कृष्ण चंद्र बिष्ट, केसी पुनेठा, भगवान सिंह सामंत, पदमा दत्त पुनेठा, रमेश चंद्र पंत, गणेश दत्त जोशी, सुधीर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed