फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Start liquor shop removal

शराब की दुकान हटाने को धरना शुरू

Thu, 06 Jul 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत) Updated Thu, 06 Jul 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Start liquor shop removal
शराब की दुकान के खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बजरंगबली वार्ड में खुली अंग्रेजी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर मोहल्ले के लोगों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। इसे लेकर यहां के लोगों ने बृहस्पतिवार से तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू किया। कहा कि जब तक मोहल्ले से शराब की दुकान नहीं हटती, आंदोलन जारी रहेगा।
बृहस्पतिवार को भारी बारिश के बीच नगर पंचायत की सभासद परवीन रजा के नेतृत्व में लोगों ने तहसील परिसर के वन पंचायत सभागार के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद भी उनके मोहल्ले में खुली शराब की दुकान हटाने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा है। धरना-प्रदर्शन करने वालों में त्रिभुवन बोहरा, तृप्ति भट्ट, कैलाश राय, आशा बोहरा, शांति देवी, पुष्पा राय, राज किशोर साह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


आबकारी मंत्री को ज्ञापन दिया
बनबसा (चंपावत)। बुधवार देर शाम यहां पहुंचे राज्य के आबकारी मंत्री प्रकाश पंत कुछ समय के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह रावत के आवास पर रुके। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से परिचय के बाद पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आमजन की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने अधिक दाम पर अंग्रेजी शराब बेचने की शिकायत की और स्थानीय अंग्रेजी शराब की दुकान के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लिखा गया है कि कई बार जिला आबकारी विभाग से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मंत्री से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। शीघ्र समाधान न किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। इस दौरान विधायक कैलाश गहतोड़ी, हेमा जोशी, रानी कापड़ी, संजय जोशी, सोनू, हैप्पी प्रजापति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed