फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Star Campainer of Congress Not Came in Champawat

चंपावत में पहली बार स्टार प्रचारकों के बगैर कांग्रेस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Star Campainer of Congress Not Came in Champawat
Star Campainer of Congress Not Came in Champawat
चंपावत। दो विधानसभा सीटों वाले चंपावत जिले में कांग्रेस और भाजपा के बीच हमेशा सीधी भिड़ंत होती रही है। दोनों दल दोनों सीटों पर दो-दो बार जीते हैं। वर्ष 2017 में भाजपा दोनों सीटों पर जीती। इस बार भी दोनों सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला है लेकिन इस बार कांग्रेस की ओर से इस जिले में स्टार प्रचारक तो दूर, प्रदेश का भी कोई वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार करने नहीं आया।
विज्ञापन

चंपावत जिले की दोनों सीटों में कांग्रेस का प्रचार प्रत्याशी और स्थानीय नेताओं ने ही किया। स्टार प्रचारक तो दूर, इस बार यहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तक नहीं आए जबकि चंपावत सीट से बमुश्किल सात किमी दूर चकरपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और खटीमा में यशपाल आर्या सहित कई दिग्गज पहुंचे। इसी तरह पिथौरागढ़ जिले में भी कई बड़े नेता प्रचार के लिए आए लेकिन चंपावत जिले में प्रदेश स्तर का भी कोई नेता नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से बड़े नेता यहां नहीं पहुंच सके। हालांकि कई बड़े नेताओं की वर्चुअल रैली हुई। यहां दोनों सीटों पर पार्टी खासी मजबूत स्थिति में है।
- पूरन सिंह कठायत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, चंपावत।
भाजपा के तीन स्टार प्रचारक आए
चंपावत। कांग्रेस के विपरीत भाजपा की ओर से स्टार प्रचारकों ने इस जिले में प्रचार किया। चंपावत सीट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर-बनबसा और मोदी सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह ने चंपावत में जनसभा की जबकि लोहाघाट सीट पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने लोहाघाट में जनसभा की। प्रचार के इन तरीकों का चुनाव नतीजों पर क्या असर रहेगा, यह तो 10 मार्च को पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed