फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Staff of ITI Tanakpur

आईटीआई कर्मचारियों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Staff of ITI Tanakpur
टनकपुर आईटीआई में विरोध प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है। संगठन के बैनर तले काला फीता बांधकर विरोध कर रहे कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को आईटीआई परिसर में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर मांगों की अनदेखी और कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के जिला सचिव गिरीश चंद्र जोशी ने कहा कि पदोन्नति के आदेश के बावजूद आईटीआई के कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया डेढ़ साल से शासन स्तर पर लंबित है, जबकि अन्य विभागों में कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया जा चुका है। सरकार का यह रवैया सीधे-सीधे कर्मचारियों का उत्पीड़न है। उन्होंने कहा कि सरकार निदेशालय के कार्यों का अधिग्रहण कर रही है। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष नितिन शास्त्री, प्रकाश जोशी, विनोद कुमार टम्टा, आरके जोशी, गोविंद राम, शांति महरा, राजेंद्र कौर, शैली, उमेश गढ़कोटी, सुनील कुमार, मोहन जोशी, नवल ओली, पवन वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed