फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   SSB jawans

एसएसबी जवानों ने भ्रष्टाचार मिटाने का लिया संकल्प

Mon, 31 Oct 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Mon, 31 Oct 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
SSB jawans
एसएसबी जवानों ने भ्रष्टाचार मिटाने का लिया संकल्प - फोटो : अमर उजाला

चंपावत/बनबसा (चंपावत)। एसएसबी की पंचम वाहिनी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ हो गया है। सप्ताह का शुभारंभ करते हुए कमांडेंट ने जवानों को सतर्कता की शपथ दिलाई। कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को हर क्षेत्र में ईमानदारी से, भय, पक्षपात के बिना पारदर्शिता, भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए कार्य करना चाहिए। इससे बड़ी देश सेवा कोई नहीं हो सकती। सहायक सेनानायक चंद्रजीत ने बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह पांच नवंबर तक चलेगा। इस दौरान जवानों को सामान्य, आपात परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया जाएगा। 

विज्ञापन


उधर एसएसबी 57वीं वाहिनी की एफ, डी कंपनी बनबसा में वाहिनी के कमांडेंट केसी राना के निर्देश पर जवानों ने देश के प्रथम गृहमंत्री स्व. सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन सतर्कता जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाया। एफ कंपनी में प्रभारी असिस्टेंट कमांडेंट निरीक्षक सी मघेश ने जवानों को भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ दिलाई। धनुषपुल स्थित डी कंपनी में प्रभारी कमांडर एएसआई चंदन सिंह के नेतृत्व में जवानों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता बनाए रखने, अपने कार्यों में पारदर्शिता, ईमानदारी की शपथ ली।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed