{"_id":"5d431b4f8ebc3e6cc60b41e7","slug":"sports-tanakpur-news-hld3512621170","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल महासंग्राम में देहरादून और पिथौरागढ़ ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल महासंग्राम में देहरादून और पिथौरागढ़ ने जीता मैच
विज्ञापन
फुटबॉल महासंग्राम में भिड़ते देहरादून और लोहाघाट टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेडियम मैदान में चल रहे फुटबॉल के महासंग्राम मां पूर्णागिरि फुटबॉल ट्रॉफी चैंपियनशिप मेें बृृस्पतिवार को हुए संघर्षपूर्ण मुकाबलों में देहरादून ने लोहाघाट को और पिथौरागढ़ ने चंपावत को हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।
मां पूर्णागिरि स्पोर्ट्स कमेटी के तत्वावधान में चल रही फुटबॉल ट्रॉफी चैंपियनशिप के तहत बृहस्पतिवार को रोमांचक मुकाबले हुए। दोपहर तीन बजे मैच का उद्घाटन बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने किया।
देहरादून और लोहाघाट के बीच मुकाबले में पहले हाफ का खेल संघर्षपूर्ण रहा। देहरादून ने पहले हाफ में ही 1-0 से बढ़त बना ली थी, जबकि दूसरे हाफ में देहरादून ने दो गोल ओर कर मैच 3-0 से जीत लिया। देहरादून की ओर से शिवम थापा, ललित राव और वसीम अंसारी ने एक-एक गोल किए। मैच के रेफरी भोपाल सिंह थे। लाइनमैन एसपी जोशी और अखिलेश मंडल थे। चतुर्थ रेफरी की जिम्मेदार बिंदर सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
दूसरे मैच में पिथौरागढ़ और चंपावत के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ। उद्घाटन एआरटीओ रश्मि भट्ट ने किया। पहले हाफ के खेल में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कोई टीम गोल नहीं कर पाई, जबकि मैच के अंतिम क्षणों में पिथौरागढ़ ने गोल कर मैच जीत लिया। पिथौरागढ़ की ओर से धीरू ने गोल मारा। रेफरी अशोक थे। जबकि लाईन मैन की जिम्मेदारी डीएस नेगी ने निभाई।
आयोजन में ये दे रहे हैं सहयोग
उत्तराखंड फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता की देखरेख चल रही प्रतियोगिता के आयोजन में एसडीएम दयानंद सरस्वती, चिकित्सा अधीक्षक डा. एचएस ह्यांकी, मैच कमिश्नर रविंद्र सिंह महर, आयोजक सचिव गौरव खोलिया, शक्तिमान यूनियन अध्यक्ष राजू रावत, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विनोद बिष्ट, प्रकाश सिंह, लक्ष्मण सिंह पाटनी, सभासद हसीब अहमद, केशव भंडारी, हरिओम सेठी, दलीप राय, दलीप सिंह, सरदार जसंवत सिंह सिंह उर्फ बब्बू दा आदि सहयोग दे रहे हैं।