फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sons to daughters insisted on giving equal facilities

बेटियों को भी बेटों के समान सुविधाएं देने पर जोर

Mon, 06 Jun 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Mon, 06 Jun 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Sons to daughters insisted on giving equal facilities
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज काकड़ में ब्लॉक स्तरीय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम हुआ। विधायक पूरन फर्त्याल, जिला पंचायत सदस्य भवानी टम्टा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने जय जय हे भगवती सुर भारती वंदना प्रस्तुत की। विधायक ने बेटियों को बेटों के समान सभी सुविधाएं देने पर जोर दिया। उन्होंने स्कूल को खेल मैदान, दीवार के लिए 2.5 लाख, ब्लॉक प्रमुख ने स्कूल सुंदरीकरण के लिए दो लाख, जिला पंचायत सदस्या ने चहारदीवारी, सड़क से स्कूल तक रास्ता बनवाने के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की।

विज्ञापन


संयोजक खंड शिक्षाधिकारी महावीर चौधरी, प्रधानाचार्या भावना कांडपाल, डीईओ बेसिक सत्यनारायण ने जिले में बेटी बचाओ कार्यक्रम के बारे में बताया। कहा कि महिला दिवस, मां बेटी मेला, दादी नानी मेला, बेटियों के जन्म लेने पर जन्मोत्सव मनाए जा रहे हैं। सभी अतिथियों ने पांच-पांच पौधे लगाए। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई।
विज्ञापन


निबंध प्रतियोगिता में लक्ष्मी जोशी, धीरज चंद्र जोशी, कुसुम फर्त्याल, चित्रकला में आशा खोलिया, सचिन कुमार, संगीता मेहता, भाषण प्रतियोगिता में कुसुम गोस्वामी, कुसुम बोहरा, रविंद्र अधिकारी जीते। ब्लॉक प्रमुख निर्मल माहरा की अध्यक्षता में जगदीश अधिकारी ने संचालन किया। इस दौरान नगेंद्र कुमार जोशी, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, पीएस अधिकारी, एलएल वर्मा, प्रकाश अधिकारी, भगवान दास जोशी, डॉ. कैलाश इजरवाल, प्रकाश राय, पुष्पा वर्मा, एमसी शर्मा, मोहन चंद्र, लीलाधर जोशी, हेमा अधिकारी, हेमा जोशी, नवीन जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed