फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Song For Byelection in Champawat

...हिट ददा हिट दीदी वोट दी ऊनू, पुष्कर दा के फिरी मुख्यमंत्री बनूनू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Song For Byelection in Champawat
Song For Byelection in Champawat
चंपावत। विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशियों की ओर से चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। चुनाव प्रचार में जहां प्रत्याशियों और समर्थकों की ओर से घर-घर जाकर जनसंपर्क को तवज्जो दी जा रही है। वहीं चुनाव प्रचार में गायकों का सहारा भी खूब लिया जा रहा है।
विज्ञापन

कुमाउनी गीतों के साथ ही फिल्मी गीतों की पैरोडियों पर चुनाव प्रचार किया जा रहा है। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से पैरोडी गीतों का चुनाव प्रचार में प्रयोग किया जा रहा है। इस कार्य में सबसे अधिक लोकप्रियता टनकपुर के लोकगायक हरीश जोशी उर्फ हरू को मिल रही है। भाजपा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में उनकी ओर से गाए और फिल्मांकन किए गए गीत यूट्यूब सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्मों में खूब धूम मचा रहे हैं। इनमें हिट ददा, हिट दीदी वोट दी ऊनू, पुष्कर दा को फिरी मुख्यमंत्री बनूनू, माताओं की जान है, युवाओं की शान है, छोटे बड़े मानुषों को भायो रे पुष्करा, आयो रे आयो पुष्करा गीत को काफी लोकप्रियता मिल रही है। म्यर चंपावत वालों तुम ध्यान धरिया, 31 मई को कमल का सामना वाल बटन दबाया और युवा हम बनूलू धामी ज्यू की सरकार, चमका हालो मेरो कुमाऊं गढ़वाल आदि गीत धूम मचा रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी के लिए भी लोकगीतों की पैरोडी का प्रसारण किया जा रहा है।
विज्ञापन

जागरूकता कार्यक्रम में भी ली जा रही है लोकगायकों की मदद
चंपावत। विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे मतदाता जागरूक कार्यक्रमों में भी लोकगायकों की मदद ली जा रही है। स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रशासन की ओर से प्रसिद्ध कुमाउनी लोकगायक सुरेश राजन की आवाज का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया में छिड़ा प्रचार युद्ध
चंपावत। उपचुनाव जीतने के लिए सोशल मीडिया में भी प्रचार युद्ध छिड़ गया है। भाजपा की ओर से खटीमा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हारने के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चंपावत विधानसभा सीट से उपचुनाव का प्रत्याशी बनाने के बाद से यह विधानसभा सीट चर्चित हो गई है।

पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी की ओर से क्षेत्र के विकास के लिए अपनी विधायक की सीट मुख्यमंत्री धामी के लिए खाली करने को बड़ा त्याग बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी की ओर से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद से सोशल मीडिया में प्रचार युद्ध भी तेज हो गया है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों में हो रहे चुनाव प्रचार में भाजपा सभी पार्टियों और प्रत्याशियों से आगे चल रही है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप के ग्रुपों आदि के जरिये किए जा रहे चुनाव प्रचार में समर्थकों की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीतने के संदेश वायरल किए जा रहे हैं। हर दूसरे और तीसरे संदेश में उपचुनाव के लिए भाजपा का पलड़ा भारी होने और कांग्रेस की ओर से महज औपचारिकता निभाने के लिए प्रत्याशी उतारने के दावे-प्रतिदावे किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया संदेशों में कहा जा रहा है कि चंपावत विधानसभा क्षेत्र के लोग विधायक के स्थान पर सीधे मुख्यमंत्री को चुनने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed